Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    हमें यकीन कि मुंह में जुबान बाकी है

    ShagunBy ShagunOctober 13, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी के 28वें साहित्यिक सम्मेलन का समापन: फिराक़ गोरखपुरी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा

    लखनऊ 13 अक्टूबर 2020: फिराक बीसवीं सदी के महान बुद्धिजीवी शायर थे। खासकर वह अपनी रूमानी शायरी में दिल की नजर से इस दुनिया और दुनियादारी को सामने रखते हैं। गजलगोई में उनका कोई सानी नहीं।

    ये कहना मशहूर शायर हसन कमाल का था। वे शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी पर केन्द्रित हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी के 28वें साहित्यिक सम्मेलन के पांचवें दिन आज अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरे को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

    प्रारम्भ में कमेटी के महामंत्री अतहर नबी ने सभी कवियो-षायरों का स्वागत करते हुए आयोजन के पिछले दिनों की संक्षिप्त रपट प्रस्तुत की। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में फिराक की षायरी पर डा.अनीस अंसारी ने अपनी रचना सुनाने के साथ कहा कि उनकी रुबाइयां हमारी तहजीब को अभिव्यक्त करती हिन्दुस्तानी संस्कृति की आइना हैं। मीर की परम्परा के शायर फिराक की शायरी में अलग रंग-अलग सुगंध का अहसास होता है।

    लखनऊ के शायर हसन काजमी के संचालन में चले मुशायरे में मुम्बई के हसन कमाल ने सुनाया-

    उन्हें ये जोम कि फरियाद का चलन न रहा
    हमें यकीन कि मुंह में जुबान बाकी है
    खुद अपनी बारी आने पर हसन काजमी बोले-
    क्या जमाना है कभी यूं भी सजा देता है
    मेरा दुश्मन मुझे जीने की दुआ देता है

    कराची की मतीन सैफ ने मां की ताकत का अहसास इर पंक्तियों में कराया-

    दिल तो क्या जान हार सकती हूं
    हर शी तुझपे वार सकती हूं
    पहले डरती थी एक पतंगे से
    मां हूं अब सांप मार सकती हूं
    कराची के ही कैसर वजदी ने पढ़ा-
    मैं के गुफ्तगू से गैर को अपनाता हूं
    इधर यहां बैठो तुम्हे जादू सिखाता हूं

    लखनऊ की डा.नसीम निकहत का कहना था-

    मिलना है ता आ जीत ले मैदान में हमको
    हम अपने कबीले से बगावत नहीं करते
    लखनऊ के संजय मिश्र शौक का कहना था-
    जिसे सब इष्क कहते हैं मेरे सीने में रहता है
    कि सदियों से यह पत्थर इसी कवि में रहता है
    पड़ोसी षहर के शायर जौहर कानपुरी ने सुनाया-
    इरादे ही जवां जिनके वही बाजी पलटे है
    मुखालिफ के लिए हर आदमी आंधी नहीं होता

    अकील फारुकी ने पढ़ा-

    आ गई मेरे लबो पर नागेहा बस दिल की बात
    जब किसी ने छेड़ी मुझसे तेरी महफिर की बात
    गम के तूफान में गुजरी है हमारी जिन्दगी
    हमसे क्या करते हो यारों ऐश के साहिल की बात
    षायरा शबीना अदीब अपने इष्किया कलाम में कहा-
    खामोष लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है
    अभी तकल्लुफ है गुफ्तगू में, अभी मुहब्बत नई नई है

    उस्मान मीनाई का कहना था-

    वह अपनी गुफ्तगू कम कर रही है
    मुझे मौका फराहम कर रही है
    दीवाना मर गया शायद तुम्हारा
    हवाए दष्त मातम कर रही है

    कतर के षहर दोहा के शायर अतीक अन्जर ने सुनाया-

    मेरी पहुंच से इक दिन बाहर हो जाएंगे
    छोटे पौद पेड़ तनावर हो जाएंगे
    मुष्किल सहते-सहते पत्थर हो जाएंगे
    टब अपने हालात भी बेहतर हो जाएंगे

    दोहा के ही अहमद अषफाक ने पढ़ा-

    जब हमारे सामने हिजरत का मंजर आ गया
    यूं हुआ महसूस दिल सीने से बाहर आ गया
    नाम तेरा आ गया था दरमियान गुफ्तगू
    मेरी आंखों के जजीरे में समुन्द्र आ गया

    इसके अलावा पंकज आदि अन्य कवियों- षायरों ने भी देश-विदेश से आनलाइन जुड़े सुनने वालों को अपने कलामों से नवाजा। अंत में कमेटी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    #8वें साहित्यिक सम्मेलन #मुशायरा #हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड
    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading