Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हम आयेंगे फिर से दो वक्त की रोटी के लिये

    By May 18, 2020Updated:May 18, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    हम आयेंगे फिर से इन जगमगाते शहरों में..
    कि इनकी रोशनी जो बरकरार रखना है
    अपने खून-पसीने से इन्हें आबाद रखना है

    अभी गाँवों की यादों का मौसम ताजा हो चला है..
    कि इन शहरों में न अब कोई अपना सा दिख रहा है
    अजनबी हैं अब अपने ही देश में, जैसे सब कुछ छिन रहा है

    फिर भी हम शहरों के आभारी हैं, हम आयेंगे जरूर
    हम आयेंगे फिर से दो वक्त की रोटी के लिये
    हम आयेंगे फिर से मशीनों की तरह जीने के लिये

    अभी अपने पांवों से नापनी है एक कठिन ज़िंदगी
    पहुँचना है अपनों के पास रोटी और पानी के लिये
    खुद की पहचान, खुद के टूटे-फूटे सम्मान के लिये

    भूखे-प्यासे, पसीना निकालते, पुलिस की लाठियाँ व गालियाँ खाते
    अभी तो चल रहे हैं सड़कों पर, रेल की पटरियों को नाप रहे हैं
    अपने बच्चों व परिवार के खातिर बस हम चल रहे हैं, चल रहे हैं

    हम आयेंगे फिर से इन जगमगाते शहरों में..
    कि इनकी रोशनी जो बरकरार रखना है
    अपने खून-पसीने से इन्हें आबाद रखना है

    हम आयेंगे फिर से यहाँ ठेले पर सस्ता व ताजा खाना लगाने
    हम आयेंगे फिर से यहाँ जूतों पर पालिश करने, रिक्शा चलाने
    हम आयेंगे फिर से यहाँ के कारखानों पर अपना श्रम लगाने

    हम आयेंगे.. हम आयेंगे.. फिर से इन शहरों को बनाने अपना
    आज ये अपने नहीं हुए, कल शायद ये समझने लगे हमें अपना
    हम आयेंगे इस विश्वास के साथ, न खोने पाये अब सम्मान अपना

    हमारी मजबूरी पे हम हँसते देख रहे हैं देश के ‘चील-कौओं’ को
    संसद न गंभीर हुई? मृत्यु से भारी इन तीखे-तीखे ज़ख्मों पर
    हर ज़ख्म सहे हैं शहरों में, हर ज़ख्म सह रहे सड़कों पर

    फिर भी हम मौन हैं, क्योंकि हम मजदूर हैं, हम मजबूर हैं
    हम भाग लेंगे, हर बार की तरह लोकतंत्र के महापर्व पर
    इस आशा से कि शायद अब इनायत हो हम मजबूरों पर

    हर बार की तरह ही ठगे जायेंगे हम और हमारे सपने
    काश् गरीबी एक जाति होती, गरीबी एक धर्म होता !
    तो हमारा भी सियासत के गलियारों में सम्मान होता

    • राहुल कुमार गुप्त

    Keep Reading

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading