Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    चुड़ैलें प्रतिवाद करती हैं, सवाल उठाती हैं

    ShagunBy ShagunNovember 3, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549
    चुड़ैलें बहुत हँसती हैं,
    बेशर्म और ज़िद्दी होती हैं,
    बेहद बातूनी होती हैं और हर बात  पर
    बहस करती हैं अनथक ।
    चुड़ैलें अपनी ज़िन्दगी के हर फ़ैसले ख़ुद लेती हैं
    और इसलिए बेहद डरावनी होती हैं ।
    लोगों को विश्वास होता है कि वे सारी औरतों को
     बिगाड़ सकती हैं और इस दुनिया को
    नरक बना सकती हैं ।
    चुड़ैलें समझौते नहीं करतीं
    बुद्धिजीवियों की तरह,
    न ही हर क़ीमत पर शान्ति खरीदने की कोशिश करती हैं
    अतिशय शान्तिप्रेमी सद्गृहस्थों की तरह,
    न ज़माने के हिसाब से चलने या ढलने की
    कोई कोशिश करती हैं ।
    चुड़ैलें प्रतिवाद करती हैं, सवाल उठाती हैं,
    असहमति प्रगट करती हैं और पलटवार करती हैं ।
    चुड़ैलें दिन के उजाले में दुनिया की तमाम
    औरतों में घुली-मिली रहती हैं
    पर अक्सर अपनी आदत से पहचान ली जाती हैं ।
    कई बार कोई पुरुष अचानक पाता है
    कि उसकी पत्नी या बेटी एक चुड़ैल बन चुकी है ।
    फिर दुनिया के तमाम ओझा-गुनी और तांत्रिक उन्हें
    तरह-तरह से बाँधते हैं, समझाते हैं और
    विफल होकर फिर तरह-तरह से दण्डित करते हैं ।
    अक्सर उन्हें दूर देश निर्वासित कर दिया जाता है
    लेकिन वे हमेशा लौट आती हैं और बिना रुके
    फिर अपने काम में लग जाती हैं ।
    वे उद्विग्न-अशान्त आत्माएँ  होती हैं
    सृष्टि के ओर-छोर तक भटकती हुई ।
    वे शापित यक्ष-कन्याएँ होती हैं
    जिनके क्षमा-याचना करने या देवलोक जाने के पारपत्र के लिए
    प्रार्थना-पत्र लिखने का कोई इतिहास नहीं मिलता ।
    चुड़ैलों के दुःखों के आख्यान विरल ही मिलते हैं
    अमावस्या की रात श्मशान के नीरव एकान्त में
    चुड़ैलें किसी ऐतिहासिक पीड़ा को लेकर
    ख़ून के आँसू रोती हैं
    और कवियों के लिए मिथकीय रहस्यों का
    सृजन करती हैं ।
    चुड़ैलें तिरस्कृत चमगादड़ों से संवाद करती हैं
    और रात को भनभन करते हुए
    उनके साथ आकाश में गोते लगाती हुई उड़ती हैं ।
    वे छम-छम पायल बजाते हुए
    अपने  उल्टे पैरों से नाचते हुए
    चौंरे के पोखर तक नहाने जाती हैं
    और फिर पास के बूढ़े पीपल के पेड़ पर चढ़ कर
    उसकी सबसे ऊँची डाल से
    तमाम स्त्रियों की उचाट नींदों और प्रतिबंधित सपनों में
    झम्म से कूद पड़ती हैं ।
    – कविता कृष्णपल्लवी

    Shagun

    Keep Reading

    The First Virtual Party: CJP, Politics, and Conspiracy

    पहली आभासी पार्टी सीजेपी, सियासत और साजिश

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Non-violence is the supreme duty, but violence against the enemy is also necessary: ​​CM Yogi

    अहिंसा परमो धर्म, लेकिन दुश्मन के खिलाफ हिंसा भी जरूरी: CM योगी

    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    मुख्यमंत्री योगी का सख्त एक्शन: देर रात लखनऊ में थर्राए अफसर

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    May 31, 2026
    The First Virtual Party: CJP, Politics, and Conspiracy

    पहली आभासी पार्टी सीजेपी, सियासत और साजिश

    May 31, 2026
    Serving one's elders is nothing short of a blessing.

    अपने बुजुर्गों की सेवा किसी वरदान से कम नहीं

    May 31, 2026
    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    May 31, 2026
    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading