Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बाल विकास की योजनाओं के क्रियांवयन में मदद करेगा ‘सहयोग’

    ShagunBy ShagunSeptember 6, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    • सहयोग एप संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षित, • प्रशिक्षण सत्र को मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया संबोधित

    लखनऊ, 6 सितंबर 2022: बाल विकास की योजनाएं अब और आसानी से क्रियांवित की जा सकेंगी। साथ ही योजनाओं को धरातल पर उतारने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को कम समय में ही दूर किया जा सकेगा। यह कहना है महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्या का। वह मंगलवार को होटल दयाल पैराडाइज में आयोजित एप के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रही थीं।

    कैबिनेट मंत्री बेबी रानी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल इंडिया और कुपोषण मुक्त भारत की कल्पना की थी। इस दिशा में हमारे मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह एप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण लेने आए अधिकारियों से अपील की है कि एप की बारीकियों को ठीक से समझें और जिले की टीम को बेहतर तरीके से समझाएं।

    इस मौके पर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार सचिव अनामिका सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से अपील की है कि एप को स्वेच्छा से अपनाएं, सिर्फ ड्यूटी नहीं करें। कोई कमी लगे तो दुरुस्त करने के लिए सुझाव दें। इससे शत प्रतिशत परिणाम आने में मदद मिलेगी।

    कपिल सिंह, निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राज्य पोषण मिशन ने बताया कि सहयोग एप बाल विकास संबंधी फील्ड के सभी कार्यों में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा। इस एप से विभाग के कार्यों में गुणवत्ता आएगी। साथ ही पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने विभागीय मंत्री को आश्वस्त किया है कि यह एप पूरी तरह परिणाम देगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन होगा। यह एप अलाइव एंड थ्राइव, यूनिसेफ और यूपीटीएसयू के सहयोग से तैयार किया गया है।

    बीएमजीएफ के विकास यादव ने कहा कि इस एप को सिर्फ आंकड़ों या समीक्षा बैठकों में आंकड़ें संबंधी फैसले तक ही सीमित न रखें। इसको एक मैन पावर के रूप उपयोग करें।

    अलाइव एंड थ्राइव के साउथ एशिया के कार्यक्रम निदेशक थॉमस फोरिससर ने कहा कि इस एप के जरिए जहां विभाग को मदद मिलेगी वहीं इस एप की मदद से विभागीय अधिकारी व कर्मचारी के ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी।

    इस मौके पर 15 जिलों के बाल विकास परियोजना अधिकारी, डेवलेपमेंट पार्टनर्स जैसे अलाइव एंड थ्राइव, सीफार, यूनिसेफ, वर्ल्ड विजन, पीरामल और यूपीटीएसयू के राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

    क्या है ‘सहयोग’:

    यह एप खासकर सुपरवाइजरी कैडर जैसे सीडीपीओ और मुख्य सेविका की मदद के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस एप पर विभागीय अधिकारी बाल विकास संबंधी सभी योजनाओं की आंगनबाड़ी केंद्र के हिसाब से वास्तविक स्थिति देख सकेंगे। इस एप से अधिकारी क्षेत्र के हिसाब से पात्र लाभार्थियों और दिव्यांगों, कुपोषित और आतिकुपोषित बच्चों की संख्या सिर्फ एक क्लिक पर जान सकेंगे। साथ कि यह भी बहुत आसानी से पता चल सकेगा कि किस आंगनबाड़ी केंद्र पर कितने गोदभराई, अन्नप्रासन, सुपोषण, वाश, वजन और किशोरी दिवस आयोजित हुए हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    April 20, 2026
    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    April 20, 2026
    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    April 20, 2026
    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    ईरान ने 24 घंटे में ही होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया: भारतीय जहाजों पर फायरिंग, तनाव चरम पर

    April 19, 2026
    Parashurama Transcends the Boundaries of Caste: A Sociological Analysis of Mohan Bhagwat's Statement

    शिल्प और शौर्य का एकीकरण: हिंदू समाज की एकता के प्रतीक भगवान परशुराम!

    April 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading