लखनऊ 02 नवंबर। प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ से मेयर पद के लिये मीरा वर्धन को टिकट दिया है। मीरा वर्धन खांटी समाजवादी नेता रहे आचार्य नरेंद्र देव के पौत्र यशोवर्धन की पत्नी हैं। इसके अलावा पार्टी ने आगरा नगर निगम से राहुल चतुर्वेदी और फिरोजाबाद नगर निगम से राज नारायण मुन्ना गुप्ता को प्रत्याषी बनाया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने इन प्रत्याषियों के नामों का ऐलान मंगलवार देर शाम किया। उल्लेखनीय है कि सपा इससे पहले मेयर पद के कई उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें बरेली से आईएस तोमर, मेरठ दीपू मनेठिया वाल्मीकि, मुरादाबाद से यूसुफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिर किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, अयोध्या से गुलशन बिंदू और गोरखपुर से राहुल गुप्ता प्रत्याशी हैैं। अयोध्या की किन्नर उम्मीदवार गुलशन विंदू पूर्व में विधायक चुनाव लड़ चुकी हैैं। टिकट बंटवारे में सपा ने जाति व सामाजिक दायरे का ख्याल रखा है। आठ प्रत्याशियों में पांच पुरुष और तीन महिलाओं को टिकट दिया है।
Keep Reading
Add A Comment







