Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आदमखोर कुत्तों का आतंक

    By May 18, 2018Updated:May 18, 2018 Current Issues 2 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 695

    पूनम नेगी

    उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आदमखोर कुत्ते अब तक तकरीबन डेढ़ दर्जन बच्चों की जान ले चुके हैं। जिला प्रशासन ने गांव में बच्चों के घर तक से बाहर निकलने पर रोक लगवा दी है। मामले की गंभीरता का आलम यह है कि खुद मुख्यमंत्री को हादसों वाले क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को तत्काल सख्त कदम उठाने की हिदायत दे चुके हैं। गौरतलब हो कि बीती एक मई को आदमखोर कुत्तों के हमलों की अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की मौत हो गयी और सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। इससे पूर्व फरवरी व मार्च में छह बच्चे इन कुत्तों का शिकार हो गये।15 मार्च को खैराबाद के नेवादा गांव में 15 साल की सानिया जब दोपहर के वक्त शौच के लिए निकट के बाग में गयी थी उसी दौरान खूंखार कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि किशोरी की चीखें सुन ग्रामीणों ने जब उसी कर ईंट-पत्थर मार कर उन कुत्तों को भगा दिया मगर सानिया को बचाया नहीं जा सका। खजुरिया गांव का साढ़े चार साल का सिद्धार्थ थोड़ा भाग्यशाली निकला। उसी दिन हुए कुत्तों के हमले में उसकी जान इसलिए बच पायी क्योंकि गंभीर हालत में उसे तत्काल लखनऊ पहुंचा दिया गया था।

    बताते चलें कि कुत्तों के इन हमलों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीतापुर जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने खैराबाद जाकर न सिर्फ अफसरों को तलब किया वरन कुत्तों के आतंक को आपात स्थिति घोषित कर बरेली, मथुरा और लखनऊ से विशेषज्ञों की टीमें बुलाकर आवारा कुत्तों की धरपकड़ का निर्देश दिया। प्रभावित क्षेत्र के थानों, पशु चिकित्सा विभाग, नगर पंचायत और ग्राम प्रधानों के सहयोग से खूंखार कुत्तों पर काबू पाने के लिए उपाय किये गये। पुलिस और वन विभाग की टीमें सक्रिय की गयीं। ड्रोन और नाइट विजन कैमरे भी इस्तेमाल किये गये। समस्या की अनदेखी व लापरवाही पर जिले के कई अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई भी की गयी। मगर इस कवायद के वाबजूद बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले कम नहीं हुए। हालांकि डॉग लवर्स आदमखोर कुत्तों के हमलों की हालिया वारदातों को संदिग्ध बताते हैं। एनिमल बोर्ड ऑफ इंडिया के मास्टर ट्रेनर झशर्मा के सीतापुर में घटनास्थलों की पड़ताल के बाद यह कहने कि बच्चों पर हमलों करने का जो तरीका स्ट्रीट डॉग्स का नहीं हो सकता। अपने कथन के पक्ष में उनका तर्क है कि समूह में इस तरह अति हिंसक हो जाना कुत्तों का स्वाभाविक गुण नहीं होता। उनके इस कथन के बाद इस बारे में सही जानकारी पता करने के लिए बरेली के इंडियन वेट्रिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने खैराबाद में पकड़े गए कुत्तों के डीएनए सैम्पल लिए हैं ताकि उनकी प्रजाति के बारे में जानकारी पाई जा सके।

    Image may contain: 2 people, people standing, outdoor and nature

    दूसरी ओर सीतापुर के डीएफओ डा. अनिरूद्ध पांडेय बच्चों पर हुए इन हमलों को आदमखोर कुत्तों की करतूत बताते हैं। इस बाबत वे कहते हैं कि जितने भी हमले हुए हैं वे सुबह या दोपहर में हुए हैं, जबकि भेड़िये या लकड़बग्घे सामान्यतः रात में ही शिकार पर निकलते हैं। पुलिस व वनकर्मी भी उनके इस तर्क से सहमत हैं। यही मान रहे हैं। जानकारों का एक वर्ग आवारा कुत्तों की इस तरह की हिंसक गतिविधियों में इजाफे की वजह स्लॉटर हाउसों का बंद होना मानता है  क्योंकि इससे आवारा कुत्तों के लिए भोजन की उपलब्धता कम हो जाने से वे हमलावर हो गए हैं। हालांकि दूसरा पक्ष इससे असहमत है। इन लोगों का तर्क है कि स्लॉटर हाउसों को बंद हुए एक साल से अधिक हो गया है जबकि इन कुत्तों का आतंक बीते तीन माह में गहराया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत मे तीन करोड़ आवारा कुत्ते हैं तथा कुत्तों के काटने से “रैबीज़” की वजह से देश में हर साल 20 हज़ार लोगों की मौत होती है। आंकड़े बताते हैं कि “रैबीज़” के सबसे ज्यादा मामले भारत में पाए जाते हैं। वर्तमान समय में लखनऊ नगर निगम की सीमा में ही आवारा कुत्तों की संख्या 70 हजार से ज्यादा हो चुकी है तथा राजधानी लखनऊ में भी कुत्तों की हिंसक वारदात तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि सीतापुर की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने आवारा कुत्तों के बंध्याकरण की योजना को फिर से तेज करने का फैसला किया है। हालांकि इसके लिए पैसे का इंतजाम अभी नहीं हुआ है. बताया जाता है कि एक कुत्ते की नसबंदी पर एक हजार रूपए से अधिक का खर्च होता है इसलिए सरकार को इसके लिए बड़े बजट का भी इंतजाम करना होगा।

    गौरतलब हो कि कुत्तों के हिंसक होने की प्रवृति को पीपुल्स फॉर एनिमल के विशेषज्ञ डा. सौरभ पर्यावरणीय परिर्वतनों से जोड़कर देखते हैं। वे कहते हैं कि देश विदेश में हुए शोध निष्कर्षों से साबित हुआ है कि ग्लोबल वार्मिग तथा जलवायु परिवर्तन का असर मानवेतर जीव जंतुओं के समान्य व्यवहार को भी तेजी से बदल रहा है। आज मनुष्य के साथ जानवरों और पशु पक्षियों का भी मूड बदल जा रहा है, उनमें भी तनाव और क्रोध बढ़ रहा है। बकौल डा. सौरभ, ध्यान कीजिए कि आज से ढाई-तीन दशक पहले शहर की सड़कों के आसपास के कुत्ते, बिल्ली, गाय-भैंस एक हॉर्न पर कोसों दूर तक भाग खड़े होते थे, आज हॉर्न मारते रहिए, वह अपनी जगह से टस-से-मस नहीं होते। कुत्ते और इंसान की दोस्ती की तमाम किस्से कहानियां पुराने समय से हमारे समाज में प्रचलित हैं। लोग कुत्ते को वफादारी की मिसाल मानते हैं। ऐसे जीव का इस तरह हिंसक हो जाना वाकई खतरनाक संकेत है।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    2 Comments

    1. Kristopher on September 6, 2018 5:38 pm

      Great info. Lucky me I ran across your site by accident (stumbleupon).

      I’ve saved it for later!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading