एहसास फ़ूड बैंक ने 50 जरूरतमन्दों को वितरित किया राशन किट, सांसद ने राशन किट देकर किया हौसला अफजाई
बाराबंकी, 30 मई, 2021: उप्र एहसास फ़ूड बैंक बाराबंकी की इकाई द्वारा बाराबंकी जिले के ग्राम बांसा में 25 एवं ग्राम नानमऊ में 25 कुल 50 जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरण किया। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा ही संगठन की थीम पर किये जा रहे सामाजिक सहायता के कार्यों में फ़ूड बैंक भी जुड़ा और सांसद श्री उपेन्द्र सिंह के कर कमलों से बांसा व नानमऊ ग्राम में जरूरतमंदों को राशन किट व मास्क सेनेटाइजर वितरित किया। इस मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जरूरतमंद को समय पर मदद मिल जाय यह हमारा सबका उद्देश्य है, इस उद्देश्य की पूर्ति में एहसास फ़ूड बैंक ने अपना योगदान देकर पुनीत का कार्य किया है।
सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में भारत सहित पूरी दुनिया संकट से गुजर रही है। कोरोना संकट से सामना करने में काफी हद तक सफल भी हुए है कोरोना से निबटने में सामाजिक संस्थाओं व व्यक्तियों की बड़ी भूमिका है।
फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने बताया कि एहसास द्वारा पिछले 44 माह से बाराबंकी के 100 जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को राशन किट दिया जा रहा है, हम बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील है, हमारी कोशिश है कि कोई भी बच्चा भूखा न सोये। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा, अखिलेश पटेल, ब्रजकिशोर, ब्रजेश मौर्य, अमित कुमार, उमा देवी, एसएसआई अरविंद सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
वहीं नानामऊ में राशन वितरण में आसुतोष अवस्थी, अरुण वर्मा, नवीन राठौर, उमेश मिश्र, अम्बरीश रावत, रवि रावत, जगदीश प्रसाद, जियालाल आदि लोग उपस्थित रहे।







