बाराबंकी, 18 फरवरी, 2021: उप्र एहसास फ़ूड बैंक बाराबंकी इकाई के 70 जरूरतमन्दों को 40वें माह का राशन बनीकोडर ब्लॉक परिसर में वितरित किया गया। राशन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष, अमर बहादुर सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रामकृष्ण यादव सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव राम निहोर वर्मा निवर्तमान प्रधान सोनेंद्र विक्रम सिंह व एडीओ कोआपरेटिव के हाथों से जरूरतमन्दों को राशन वितरित कराया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने जहाँ बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया वही फ़ूड बैंक द्वारा निरन्तर 40 माह से राशन वितरित करने के कार्य की सराहना की। फ़ूड बैंक संयोजक बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जरूरतमन्दों के भोजन की मदद करने के लिए राशन दान करने की अपील किया और माह फरवरी के राशन दान करने वाले डॉ शचि सिंह, जेएल भास्कर, सुश्री विनोद कुमारी कुरील, राजाराम आर्य को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर चाइल्डलाइन टीम लीडर अवधेश कुमार सदस्य राम कैलाश अंजलि जयसवाल वन्दना मौजूद रही।







