लखनऊ। ऐपी सेन इंटर कॉलेज में परंपरागत रूप से बसंत पंचमी पर माता सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। कोरोना के दिशा निर्देश के अनुरूप कॉलेज में अवकाश था। फिर भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर विद्या शुभारंभ संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधि मंत्री बृजेश पाठक,कमांडिंग ऑफिसर 20 बटालियन एनसीसी विनोद जोशी, प्राचार्या उशोषी घोष सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विद्यांत में सरस्वती पूजन
विद्यांत हिन्दू डिग्री इंटर व प्रायमरी विद्यालय में परंपरागत श्रद्धा व विधि विधान के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस बार कोरोना दिशा निर्देशों के अनुरूप सहभागियों की संख्या सीमित रही। फिर भी दशकों से चल रही परम्परा का निर्वाह किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक शिवाशिष घोष गोपाल चक्रवर्ती,पंकज भट्टाचार्य, प्राचार्य प्रो धर्म कौर, उशोषी घोष, डॉ राजीव शुक्ला, डॉ अमित वर्धन, सुरेंद्र मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, मीता चौधरी विमल कुमार, सुनील श्रीवास्तव, मनोहर यादव विश्वगीत, आलोक शर्मा, लिपिका, तूलिका, विभोर भीम बहादुर, श्रवण, विनय चन्द्र शेखर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।







