- कर्णाल जीटी रोड पर मध्यरात्री की सनसनीखेज घटना
- BMW टंकी में 76 लीटर की पर्ची, लेकिन 57 लीटर ही बरामद
- बहस इतनी बढ़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ा
कर्णाल। हरियाणा के कर्णाल स्थित जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप पर धांधली का मामला सामने आया है। मध्यरात्री के समय एक BMW कार के ड्राइवर ने डीजल भरवाया, तो महिला कर्मचारी ने 70 लीटर क्षमता वाली टंकी में 76 लीटर डीजल डालने की पर्ची थमा दी। लेकिन जब ड्राइवर को शक हुआ और बहस बढ़ गई, तो पुलिस बुलानी पड़ी। पेट्रोल पंप से तेल वापस निकालने पर महज 57 लीटर ही बरामद हुआ। इस घटना ने ग्राहकों में आक्रोश पैदा कर दिया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना पेट्रोल पंपों पर होने वाली चोरी का छोटा-सा नमूना मात्र है।

http://सोशल मीडिया पर वायरल न्यूज़ : -https://www.facebook.com/share/v/18rKjGnhxX/
सोचिए, अगर हर जगह ऐसी धांधली हो रही है तो उपभोक्ताओं को कितना नुकसान हो रहा होगा। हाल ही में एक वायरल वीडियो में भी पेट्रोल भरवाने पर तेल कम आने की शिकायत करने वाले व्यक्ति को पंप कर्मचारी ने लाठी से पीट दिया था। इस घटना ने भी हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी जमकर निंदा की है। विनोद पाल ने लिखा, “यह वाकई मजेदार और अजीब घटना है! महिला कर्मचारी ने इतनी बड़ी गलती कर दी, और फिर पुलिस को बुलाना पड़ा। 76 लीटर का तेल डाला गया था, लेकिन आखिर में सिर्फ 57 लीटर ही निकला। यह साफ दिखता है कि वहां कुछ गड़बड़ी थी। पेट्रोल पंप पर तो हरियाणा में वाकई गजब का खेल चल रहा है!”
https://x.com/rajgarh_mamta1/status/1971247989457883467/photo/1
प्रेम मीणा ने कहा, “आम नागरिक चाहें जितना पैट्रोल, डीज़ल चोरी करते हुए पैट्रोल पम्प वालों को पकड़ लें लेकिन सब सरकार और उसके अधिकारियों कि मिलीं भगत से होता है। क्या पेट्रोल पम्प पर तेल के नाप तौल कि जांच या उन्हें सीज करने कि न्यूज आती है? नहीं, जब तक इन्हें सीज नहीं करेंगे तब तक।” वहीं, अलोन बॉय ने लिखा, “19 लीटर तेल का घपला कर दिया। इस तरह तो दिनभर में लाखों रूपए कमाते हैं। यही कारण है कि कभी पंप का मालिक पंप पर नहीं मिलता।”
पेट्रोल पंप मालिक ने इसे तांत्रिक बिघाड़ का मामला बताकर खुद को निर्दोष ठहराने की कोशिश की, लेकिन ग्राहक और पुलिस की मौजूदगी में सच्चाई सामने आ गई। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की चेतावनी देती है।






