अमेठी/लखनऊ, 1 जनवरी: बीबीएयू लखनऊ के सेटेलाइट कैंपस अमेठी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के लाखों की फीस देने वाले हजारों छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी विंटर वेकेशन को निकल गये है। कई छात्रों ने विवि के जिम्मेदारो की लापरवाही बताया और समाज कल्याण विभाग की कार्य प्रणाली पर लापरवाह बने रहने की बात कही। सैकड़ों छात्रों ने कुलसचिव को ईमेल व पत्र लिखा है। उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमेठी की ओर से लखनऊ से समाधान होने की बात कही गयी।
सूत्रों की माने तो छात्रवृति की वेबसाइट पर विवि की ओर से समय से मास्टर डेटा नहीं अपलोड किया जिसके चलते छात्रों के पाठ्यक्रम नहीं शो हो रहे हैं। विवि के जिम्मेदार अधिकारियो की लापरवाही छात्रों पर भारी पड़ सकती है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र योजना के लाभ से वंचित रहते हैं। छात्र पढ़ने के समय संबंधित जिम्मेदारो के पास बीते दो महीनों से चक्कर लगा रहे हैं। इससे उन्हें दोहरा नुकसान होता है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत पाठ्यक्रमों के मास्टर डाटाबेस में लॉक की गई फीस, सीट व शिक्षण संस्थानों की मान्यता संबंधी दस्तावेज संस्थाओं से उपलब्ध कराने के निर्देश कई माह में दिए गए थे। बावजूद इसके किसी भी संस्था ने संबंधित अभिलेख समाज कल्याण दफ्तर को नहीं उपलब्ध कराए हैं। कई छात्रों ने बताया कि बीते कई महीनों से छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में प्रोफेसर के पास जाने के बाद वे इधर उधर की बात बताते है। छात्रों का कहना है कि अब अंतिम तिथि होने वाली है, हम सभी छात्र छात्रावृत्ति योजना से वंचित हो जायेंगे। नए पाठ्यक्रम बी. फार्मा. के एक छात्र ने बताया कि लाखों की फीस देकर हम छात्र पढ़ाई करने आये है, लेकिन यहाँ कोई व्यवस्था नहीं है। न ही सरकार की योजना का लाभ मिल पा रहा है। द्वितीय के एक छात्र ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की भी लापरवाही है। विभाग संस्था को नोटिस दे सकता है कि आप मास्टर डेटा सही करें।
क्या बोलें अधिकारी –
- संस्थान ने गलत आवेदन करा दिया :
जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने कहा कि सैटेलाइट सेंटर का कोई अलग से कोड नहीं होता। संस्थान ने गलत आवेदन करा दिया है। बीबीएयू सैटेलाइट सेंटर टीकरमाफी के छात्र छात्राओं की इस समस्या का समाधान लखनऊ से ही सम्भव है। मेरे स्तर से इस प्रकरण में कुछ नहीं हो सकता।
- बीबीएयू मुख्यालय की चूक के कारण समस्या आई:
सैटेलाइट सेंटर के नोडल अधिकारी की लापरवाही और बीबीएयू मुख्यालय की चूक के कारण समस्या आई है। मैं आज कल्याण भवन , लखनऊ में हूं।डेढ़ महीने से इस समस्या के निस्तारण में लगा हूं। तकनीकी त्रुटि के कारण समस्या आई है,सैटेलाइट सेंटर की ओर से कोई प्रशासनिक लापरवाही नहीं की गई है।आज ही सभी बच्चों का डाटा लाक हो जाएगा।
- डा संदीप नायक, इंचार्ज निदेशक, बीबीएयू, सैटेलाइट कैम्पस, टीकरमाफी, अमेठी







