Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    खगोलीय घटनाएं का अध्ययन करेंगी स्कूल की बेटियां, योगी सरकार की पहल हर विद्यालय में बनेगी एस्ट्रोनॉमी लैब

    ShagunBy ShagunApril 16, 2025Updated:April 16, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 379

    प्रति विद्यालय 4 लाख रुपए का बजट निर्धारित, कुल ₹29.84 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

    लखनऊ, 16 अप्रैल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। इसी क्रम में राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति विद्यालय ₹4 लाख का बजट निर्धारित किया गया है और कुल ₹29.84 करोड़ की परियोजना को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

    यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ और ‘विकसित भारत’ के विजन से प्रेरित है, जिसे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गति दे रही है। एस्ट्रोनॉमी लैब्स के माध्यम से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलविज्ञान की वास्तविक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगी।

    केजीबीवी की छात्राओं द्वारा बनाया गया चित्र

     

    चंद्रयान-3 की प्रेरणा और भविष्य की वैज्ञानिक तैयारियां

    भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और उसमें 54 महिला वैज्ञानिकों की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश सरकार चाहती है कि यूपी की बेटियां भी आने वाले समय में इसरो, डीआरडीओ और नासा जैसे संस्थानों में अपनी भूमिका निभाएं। लैब्स में प्लेनेटेरियम की तर्ज़ पर छात्राएं सौरमंडल, ग्रह-उपग्रह, खगोलीय घटनाएं जैसे सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण का अध्ययन करेंगी। स्पेसक्राफ्ट, मिसाइलें, स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, इसरो परियोजनाएं और भारतीय वैज्ञानिकों के मॉडल इन प्रयोगशालाओं का हिस्सा होंगे। इस लैब में बालिकाओं द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न वर्किंग मॉडल तैयार किए जाएंगे। इन वर्किंग मॉडल का उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में किया जाएगा।

    केजीबीवी की छात्राओं द्वारा बनाया गया चित्र

    केजीबीवी में 12वीं तक शिक्षा और विज्ञान वर्ग का विस्तार

    योगी सरकार द्वारा प्रदेश के केजीबीवी को कक्षा 12 तक उच्चीकृत किया गया है। फिलहाल 476 उच्चीकृत विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई संचालित की जा रही है। इन विद्यालयों को दो श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें एक श्रेणी में एकेडमिक ब्लॉक के साथ हॉस्टल का निर्माण कराया गया है। इस एकेडमिक ब्लॉक में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में केवल विज्ञान वर्ग की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्राओं को फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, हिन्दी और अंग्रेजी विषय पढ़ाये जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ऐसे विद्यालय उन्हीं क्षेत्रों में विकसित किए जाएं, जहाँ 3 किमी की परिधि में कोई अन्य राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय न हो। इसके साथ ही केजीबीवी परिसर से सटी भूमि की उपलब्धता भी हो।

    छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ विकसित करना प्रमुख उद्देश्य: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह 

    ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा को नए आयाम मिल रहे हैं। छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ विकसित करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बेटियों के लिए उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाली यह योजना ₹29.84 करोड़ की लागत से लागू की जा रही है, जिसके दूरगामी और सकारात्मक परिणाम अवश्य सामने आएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading