Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    टेस्टी भी, हेल्दी भी है कच्चे आम का पना!

    By May 3, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    कच्चे आम का पना… गर्मियों में इससे बेहतर पेय क्या होगा! टेस्टी भी, हेल्दी भी। चेहरे पे निखार बोनस है। लू से बचाता है ईएसआई की तरह और हाजमा दुरुस्त रखता है फंड की तरह। पूरा सीजन आप तरोताजा रहते हैं बीमा की तरह। बहुत कुछ है आम के इस खास पेय में।

    बालवृंद इस रस में सराबोर होकर बड़ा आनंदित होते हैं। कैशोर्य इसके स्वाद के लिए कुलांचे मारता है और तरुणाई इस रस को पीकर अंगड़ाई लेती है। बुजुर्गों के लिए संजीवनी से कम नहीं।

    गर्मियों की तपती दोपहर इसकी तासीर से शीतल लगती हैं, उदास शामें इसके असर से खिलखिलाती हैं। सुबहें ताजगी में नहाई हुई। पूरा दिन, दिन जैसा लगता है आम के इस खास पेय से।

    यूं तो कच्चे आम का पना कई विधियों से बनाते हैं लोग, उबालकर या कच्चा ही छीलकर… पर मेरे विचार से सबसे अच्छा तरीका आम को सीधे आग में भूनकर बनाना है। सुबह पेड़ों से गिरी हुई अमिया उठाकर या तोड़कर लाइए, शाम के धुंधलके में घास-फूस इकट्ठा कर उसमें आग जलाइए और उसी में कच्चे, निरपराध आमों को डाल दीजिए।

    जब हरे आमों का रंग गंदुमी हो जाए और वो छूने पर पिलपिले लगें तो आग से निकाल लीजिए। कुछ देर ठंडे पानी में रखिए। तब तक पुदीने की पत्तियां, काला नमक, सौंफ, भुना जीरा और काली मिर्च सिलवट पर पीस लीजिए। फिर पानी में पड़े भुने आम को बाहर निकालिए। किसी बड़े बर्तन में थोड़ा पानी लीजिए और उसमें अच्छे से उन्हें धो लीजिए। राख बिल्कुल न लगी रहे। फिर उसी बर्तन में साफ पानी लेकर उनका पल्प या पका हुआ गूदा दबा-दबाकर निकालिए।

    इस मिश्रण को अच्छे से मिलाइए। फिर उसमें नमक- पुदीने का मसाला मिलाइए। जरूरत के हिसाब से पानी मिलाइए और अच्छे से घोंट दीजिए। आम का पना तैयार। ठंडा पीना चाहें तो बर्फ मिला लीजिए। जैसी आपकी इच्छा। वैसे बिना बर्फ के पिएंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा। दिव्य स्वाद तो देता ही है, दिव्य निपटान भी अच्छे से होता है।

    इसके फायदों के बारे थोड़ा ऊपर बता ही चुके हैं, थोड़ा और जिक्र हो जाए।

    जब गर्मी के मौसम में पसीने के रूप में शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स खत्म हो जाते हैं, विशेष रूप से बॉडी साल्ट जैसे सोडियम। इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी की वजह से शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और शरीर थक जाता है। ऐसे में लू लगने की आशंका बढ़ जाती है। आम का पना इन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है, उन्हें संतुलित रखता है।

    इसमें ना वसा है ना कोलेस्ट्रॉल। लू लगने पर अमृत जैसी शीतलता देता है आम का पना। जी मिचलाए तो आम का पना। पेट गुड़गुड़ाए तो आम का पना। प्यास सताए तो आम का पना। जी ललचाए तो आम का पना। रहा ना जाए तो आम का पना।

    आंतों के लिए उपचार एजेंट के रूप में कार्य करे आम का पना। पेट की गैस, पेट के कीड़े, अपच, दस्त, कब्ज और पाइल्स जैसी समस्याओं को आसानी से दूर करे आम का पना। एनीमिया में लाभकारी, थकान और सस्ती दूर करे। आयरन से भरपूर आम का पना लाल रक्त कोशिका की संख्या बढ़ाकर हीमोग्लोबिन की संख्या में इजाफा भी करता है।

    आम का पना एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत है, इसे नियमित पीने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी बढ़ती है। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को सूक्ष्म जीवों से लड़ने के लिए बेहतर बनाते हैं।

    बहरहाल, आम का सीजन शुरू हो चुका है। अमवारी सज उठी है। बाग बगीचे चहक उठे हैं। बाजार में भी आम आने लगा है। तो मौका भी है और दस्तूर भी… चक दे फट्टे, नप दे गिल्ली!

    जब तक आम पक नहीं जाता तब तक आसानी से कच्चे आम मिल जाएंगे। इन्हें भूनकर स्वादिष्ट, सेहतमंद पना तैयार कीजिए और चटखारे लेकर उदरस्थ कीजिए।

    • विनायक राजहंस 

    Keep Reading

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading