Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    खांसी, अस्थमा, सांस लेने जैसी दिक्कतें में तुलसी है रामबाण

    ShagunBy ShagunJanuary 27, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    तुलसी में छुपे हैं ये औषधीय गुण

    हम अपने घरों में कई तरह के पौधे लगाते हैं, ताकि हमारे आसपास का वातावरण अच्छा और सांस लेने लायक बना रहे। वहीं, हम सभी के घर में बाकी पौधों के साथ तुलसी का पौधा भी आपको आसानी से मिल जाएगा। घरों में तुलसी लगाने के पीछे दो खास कारण होते हैं।

    पहला पौराणिक महत्व और दूसरा इसके सेवन के लिए। तुलसी का सेवन करने से ये हमारे शरीर को कई रोगों से कोसों दूर रखने में मदद करती है।

    तुलसी के पौधे के हर भाग को हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लोग घरों में तुलसी का पौधा लगाकर इसकी पूजा भी करते हैं। साथ ही तुलसी को एक औषधीय पौधा भी माना जाता है। जब भी हमारे गले में दर्द, खराश या फिर सर्दी-जुकाम व खांसी होती है, तो इसमें काली तुलसी हमारी काफी मदद कर सकती है।

    आपको करना ये है कि इस काली तुलसी के स्वरस को काली मिर्च के पाउडर में मिलाकर इसका सेवन करना है। इसके नियमित सेवन से आपको काफी फायदा मिल सकता है। अगर आपको अस्थमा, सांस लेने जैसी दिक्कतें या फिर बार-बार हिचकी आती है, तो आप तुलसी के रस में थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं ताकि
    आपको इन समस्याओं में आराम मिल सके।

    यही नहीं, अगर आपको खांसी रहती है या फिर गला बैठा हुआ महसूस होता है तो आप तुलसी की जड़ का सेवन चूसकर कर सकते हैं। इससे आपको लाभ हो सकता है।

    खांसी में आराम पाने के लिए आप तुलसी के कोमल पत्तों को चबा भी सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको आराम मिल सकता है।चाय पीने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है, लेकिन अगर इस चाय में तुलसी के पत्तों को डाल दिया जाए तो आप ठिठरती ठंड से बच सकते हैं, और आपको गर्माहाट मिल सकती है।

    श्वास रोगों में भी तुलसी के सेवन से काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते काले नमक के साथ सुपारी की तरह मुंह में रखकर इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, काली तुलसी के स्वरस को काली मिर्च के साथ लेने से गले को काफी आराम मिलता है, और अगर आपकी आवाज बैठी है तो उसे खुलने में काफी मदद मिलती
    तुलसी के पत्तों के साथ चार भुनी हुई लौंग को चबाने से भी खांसी, सर्दीजुकाम में राहत मिलती है।

    इसके अलावा सर्दियों में या फिर आपको काफी थकान महसूस हो रही है, तो इसके पत्तों और काली मिर्च की चाय बनानी है, और इसका सेवन करना है। अगर आपके फेफड़ों में दिक्कत है और आपको काफी खांसी हो रही है, तो आप तुलसी की सूखी पत्तियों के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading