Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    शिया कॉलेज के प्लेसमेंट ड्राइव में 44 को मिला रोजगार

    ShagunBy ShagunOctober 22, 2024Updated:October 23, 2024 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    गुड न्यूज़ : शिया पी.जी. कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न

    लखनऊ, 22 अक्टूबर 2024: आज शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मौलाना डा० यासूब अब्बास, सेक्रेटरी, मजलिस-ए-उलेमा, शिया पी० जी० कॉलेज के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज हेल्थ इंश्योरेंस, पेटीएम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा भूपेश दूतेजा एंड कंपनी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।


    कार्यक्रम में 150 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कुल 44 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त हुए। एसबीआई लाइफ में 25, बजाज आलियांज में 12, पेटीएम में 4 तथा भूपेश दूतेजा एंड कंपनी में 3 उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

    मौलाना डा० यासूब अब्बास ने अपने उदबोधन में कहा, “आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि शिया पी.जी. कॉलेज अपने छात्रों को रोजगार के श्रेष्ठ अवसर प्रदान कर रहा है। यह संस्था हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रही है और आज का यह आयोजन इसी परंपरा का विस्तार है।”


    मौलाना डा० एजाज अतहर, वित्त अधिकारी, शिया पी० जी० कॉलेज ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि रोजगार प्राप्त करना भी है। आज का यह प्लेसमेंट ड्राइव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस.एस.आर. बाकरी ने कहा कि, “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक योग्य छात्र को रोजगार के अवसर मिलें। आज 44 छात्रों का चयन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कॉलेज प्रशासन भविष्य में और अधिक कंपनियों को आमंत्रित कर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।”
    करियर काउंसलिंग एवं जॉब प्लेसमेंट सेल के समन्यवक प्रो० भुवन भास्कर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को रोजगार के अवसर मिले हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading