टीम भावना और व्यक्तित्व विकास में मददगार है सांस्कृतिक कार्यक्रम: ज़हीर मुस्तफ़ा
लखनऊ 09 मार्च 2021: शिया पी. जी. कालेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक्सप्रेशन: यूथ फेस्ट 2021’ का आज पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ज़हीर मुस्तफ़ा, सदस्य, बोर्ड आफ ट्रस्टीज, शिया पी. जी. कालेज, लखनऊ उपस्थित रहे।
सर्वाधिक ट्राॅफी जीतकर शिया पी. जी. कालेज को ओवरआल चैम्पियन का खिताब मिला। जेएनपीजी को द्वितीय और आईटी पीजी कालेज को तृतीय स्थान हासिल हुआ।

आल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि पिछले दो दिनों से कुल 15 कालेजों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खिताबी जीत के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दिया। युवाओं का यह प्रयास यह दर्शाता है कि अगर आप किसी चीज को पाने के लिए लगन से प्रयत्न करते है तो निश्चित ही आप सफलता को प्राप्त कर लेंगे। युवाओं में प्रतिभा की कमी नही, बस उन्हे पहचानने की जरूरत है।
आज की प्रतियोगिताओं में मुख्य आकर्षण की केन्द्रविन्दु एैड-मैड एवं नुक्कड़ नाटक रहे, एैड-मैड में लखनऊ विश्वविद्यालय प्रथम, शिया कालेज द्वितीय एवं जेएनपीजी को तृतीय पुरस्कार मिला। नुक्कड़ नाटक में शिया पीजी कालेज को प्रथम, और जेएनपीजी कालेज को द्वितीय पुरस्कार मिला। शार्ट फिल्म में शिया कालेज ने प्रथम, लखनऊ विश्वविद्यालय ने द्वितीय तथा जेएनपीजी ने तृतीय पुरस्कार जीता। वाद-विवाद में शिया कालेज को प्रथम, जेएनपीजी कालेज को द्वितीय और लखनऊ विश्वविद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली में शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय को प्रथम, शिया कालेज को द्वितीय और आईटी कालेज को तृतीय, फिल्म रिव्यू में शिया कालेज ने प्रथम, लखनऊ विश्वविद्यालय ने द्वितीय तथा आईटी कालेज ने तृतीय पुरस्कार मिला।

एक्सटेम्परी में जेएनपीजी कालेज ने प्रथम, शिया कालेज नेे द्वितीय व लखनऊ विश्वविद्यालय व मुमताज कालेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। फेस पेंटिंग में शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय को प्रथम, लखनऊ विश्वविद्यालय को द्वितीय और जेएनपीजी व आईटी कालेज को तृतीय स्लोगन राइटिंग में शिया कालेज को प्रथम, जेएनपीजी को द्वितीय और आईटी कालेज को तृतीय, मेंहदी प्रतियोगिता में कालीचरन कालेज को प्रथम, शिया कालेज को द्वितीय व जेएनपीजी को तृतीय, गजल में शिया कालेज को प्रथम, आईटी को द्वितीय व जेएनपीजी को तृतीय, कोलाज में शिया कालेज को प्रथम, आईटी कालेज को द्वितीय व न्यू सेंट जाॅन्स कालेज को तृतीय, फोटोग्राफी में शिया कालेज को प्रथम और लखनऊ विश्वविद्यालय को द्वितीय तथा जेनएपीजी को तृतीय पुरस्कार मिला।
हैन्ड मेड मास्क में जेनएपीजी को प्रथम शिया कालेज को द्वितीय और इंटीग्रल विश्वविद्यालय को तृतीय पुरस्कार मिला। टी-शर्ट पेन्टिंग में शिया कालेज को प्रथम, आटी कालेज को द्वितीय जेएनपीजी को तृतीय पुरस्कार मिला। आर.जे. हंट में शिया कालेज विजेता रहा। ग्राफिटी में शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय को प्रथम, शिया कालेज व साईं पीजी कालेज को द्वितीय व जेएनपीजी को तृतीय पुरस्कार मिला। सेल्फी प्रतियोगिता में शिया कालेज प्रथम, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय तथा अवध गल्र्स कालेज को तृतीय पुरस्कार मिला।
समारोह में डाॅ मोहम्मद मियाँ, प्राचार्य, डाॅ सरवत त़की, सदस्य, बोर्ड आफ ट्रस्टीज, डाॅ. एस.एम. हसनैन, प्रिंसिपल, शिया कालेज आफ लाॅ, डाॅ शोएब अहमद, इंचार्ज, कामर्स फैकल्टी, डाॅ शमीना शफीक, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी, डाॅ बीबी श्रीवास्तव, चीफ प्राक्टर, डाॅ सरताज़ शब्बर रिज़वी, इंचार्ज, आर्ट्स फैकल्टी, डाॅ एमएम एजाज़ अब्बास उपस्थित थे।







