Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    अम्बेडकर की दोनों मूर्तियों को चारदिवारी से मुक्त देखना चाहते है BBAU लखनऊ के छात्र

    By April 9, 2018Updated:April 9, 2018 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 720

    लखनऊ, 09 अप्रैल। बीबीएयू में विवाद चरम पर है आरोप है कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रांगण में लगी बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की दोनो मूर्तियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने चैनल से चारदिवारी में कैद कर रखा है। छात्रों का कहना है कि यह बाबा साहब का घोर अपमान है उनका कहना कि हम जिस महापुरुष के हम कॉलेज में कार्यरत होकर जिनकी कमाई खाते है क्या हम उन्हें ही चारदिवारी में कैद कर देंगे? उधर विवि प्रवक्ता का कहना है कि सम्मानित बाबा साहब को चारदिवारी में कैद करना विवि का कोई उद्देश्य नहीं है बल्कि उसे ऐसा बेहतर रखरखाव के लिए किया गया है ताकि पंछी वगैरा उसे गन्दा न कर सकें।

    छात्रों का कहना है कि भारतरत्न और संविधान निर्माता को अपमानित करने के उद्देश्य से बाबासाहेब के विचारधारा को चारदीवारी जेल में कैद कर दिया गया है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की सामंती मानसिकता है छात्रों का कहना है कि यह विश्वविद्यालय में ऐसी पहली घटना नही है इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि का नाम छोटा करने, विवि का लोगो बदलने, छात्रो को बाबासाहेब की जयंती मनाने पर रोकना, सेमीनार से बाबासाहेब की फोटो हटाकर, समाजशास्त्र विभाग की शिक्षिका के द्वारा बाबासाहेब पर अमर्यादित टिप्पड़ी करने और बाबासाहेब की विचारधारा फ़ैलाने के उद्देश्य से बने अम्बेडकर भवन को प्रशासनिक भवन में बदलकर अपमानित किया जाता रहा हैं।

    छात्रों का कहना है कि 256 एकड़ में बने विश्वविद्यालय की सुरक्षा में 140 भूतपूर्व आर्मी के जवान लगे है और जगह-जगह करोङो रूपये के सैकङो सीसीटीवी कैमरे लगे है। जोकि उनकी मूर्तियों की सुरक्षा के लिए दो गार्ड की तैनाती रहती है। विवि में लगभग 70% बहुजन छात्र है जो बाबासाहेब के अनुयायी है। लेकिन विवि प्रशासन मूर्तियों के टूटने की दुहाई देता रहता है।

    कैद नहीं मेन्टेन किया गया है: विवि प्रवक्ता

    बीबीएयू विवि की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार का कहना है कि विवि प्रशासन का उद्देश्य यह नहीं कि उसे कैद किया जाये बल्कि उसे मेन्टेन करने के लिए ऐसा किया गया है ताकि पंछी वगैरह अंदर न जा सकें और उस पर बैठकर गंदगी न कर सके। उन्होंने बताया कि चैनल ऑफिसियल टाइम में खुला रहता है और सुबह तो उसकी साफ सफाई के साथ ‘बुद्धम: शरणम गच्छामि’ पूजा भी की जाती है और जो लोग भी यह बोल रहे है कि बाबा साहेब को कैद किया गया है तो यह सब मनगढंत है। उनका कहना है कि हमारे ऐसी हरकते करने वाला कोई नहीं है। क्योकि हमारे यहाँ के बच्चें बहुत डिसिप्लीन है। वह सभी बाबा साहेब का बहुत सम्मान करते है।

    छात्रों की मांग:

    14 अप्रैल को बाबासाहेब की 127वीं जयन्ती से पूर्व 13 अप्रैल तक बाबासाहेब की दोनों मूर्तियों को चारदिवारी जेल को हटाकर बाबासाहेब को मुक्त करने की कृपा करें। अन्यथा विवि के समस्त बहुजन छात्र/छात्राएं स्वयं ही भारतरत्न एंव संविधान निर्माता की चारदिवारी जेल से मुक्त कराने के लिए बाध्य होंगे।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/shiksha-jagat-bbau-news-2/

     

    # BBAU Lucknow

    Keep Reading

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading