लखनऊ, 16 मार्च। बीबीएयू के कुलपति की गलत नीतियों और भ्रस्टाचार के खिलाफ एवं गलत तरीके से निष्कासित सविंदा शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए आदर्श संग्राम पार्टी के नेतृत्व में आज प्रदेश के कई संघटनों ने हज़रतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां कुलपति के खिलाफ सदबुद्धि प्रार्थना का भी आयोजन किया जिसमे यह सन्देश देने का भी प्रयास किया की जिस प्रकार विवि में कुलपति का भ्रस्टाचार एवं अनैतिकता बढ़ती जा रही है आने वाले समय में उच्च शिक्षा पर ऐसे शिक्षा के दलालों का ग्रहण लग सकता है और हमारे देश की उच्च शिक्षा प्रभावित हो सकती है।
https://www.youtube.com/watch?v=W7cYQsB12WY
विरोध -प्रदर्शन करीब दोपहर 12:30 पर शुरू हुआ और इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले संघटन में प्रमुखता वर्ल्ड एक्टिव सोसाइटी के गौतम भर्ती एवं हेमंत त्रिपाठी, एक्टिव ह्यूमन वेलफेयर क्लब ऑफ इंडिया से मधु यादव, रम्भा सिंह, केयर फाउंडेशन से रामकिशन, कोमल छाया सेवा समिति से विक्रांत, नीर ज्योति सेवा संसथान से ज्योति शुक्ल, प्रेमिनेंट वेलफेयर सोसाइटी से प्रीति दीक्षित, ओम सेवा दल से जीतू, महेश, मोहित जीटीबी संस्थान से विककी और इसके अलावा पंकज सिंह, कुशुम कमल आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।







