Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»शोक सन्देश

    वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर पाकीजा एक्ट्रेस गीता कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

    ShagunBy ShagunMay 27, 2018 शोक सन्देश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627

    मुंबई
    मशहूर फिल्म एक्ट्रेस गीता कपूर का शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। गीता कपूर ने यादगार फिल्म ‘पाकीजा’ में अपने अभिनय के लिए काफी सुरप्खियां बटोरी थीं। गीता कपूर ने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गीता कपूर पिछले एक साल से मुंहई के ही वृद्धाश्रम में अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं लेकिन वो उन्हें देखने नहीं आये। गीता कपूर मरने से पहले अपने बच्चों से एक बार मिलना चाहती थीं, लेकिन उनकी ये ख्वाहिश पूरी ना हो सकी। पिछले साल गीता कपूर को उनके बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराकर छोड़ दिया था। जिसके बाद अशोक पंडित और रमेश तौरानी जैसी फिल्मी हस्तियों ने आगे बढ़ कर उनकी मदद की थी। ट्विटर पर गीता कपूर के पार्थिव शरीर का विडियो शेयर करते हुए अशोक पंडित ने लिखा, ’57 वर्षीय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे। सुबरबन ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका ख्याल रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन बेटे और बेटी के लिए उनका इंतजार उन्हें हर दिन कमजोर बनाता जा रहा था।’अशोक पंडित ने अपने अगले ट्वीट में बताया कि, ‘गीता कपूर के पार्थिव शरीर को 2 दिन तक विलेपार्ले कूपर अस्पताल में रखा जाएगा। हम आशा करते हैं कि उनके बच्चे उनका अंतिम संस्कार करेंगे, नहीं तो हम अपनी तरफ से गीता कपूर को एक अच्छी अंतिम विदाई देने का पूरा प्रयास करेंगे।’ साथ ही अशोक पंडित ने एसआऱवी अस्पताल के डाक्टर त्रिपाठी और जीवन आशा वृद्ध आश्रम को उनकी देखभाल करने के लिए शुक्रिया अदा किया।बता दें कि अदाकारा गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था लेकिन उनको कमाल अमरोही की ‘पाकीजा’ के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। फिल्म ‘पाकीजा’ में गीता कपूर ने राजकुमार की दूसरी बीवी का किरदार निभाया था जबकि मीना कुमार का मुख्य किरदार था। खबरों की मानें गीता कपूर का बेटा राजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही कोरियोग्राफर है और उनकी बेटी पूजा एक एयर होस्टेस है। राजा ने ही बीते साल गीता कपूर को लावारिश छोड़ दिया था और फिर कभी उनसे मिलने नहीं आया।

    Shagun

    Keep Reading

    Prem Chopra Pays a Special Tribute to Sardar Singh Suri

    सरदार सिंह सूरी को प्रेम चोपड़ा का भावुक नमन

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Asha Bhosle: The End of the Golden Era of Singing

    आशा भोसले: गायकी के स्वर्णिम युग का अन्त

    Ajit Pawar's ashes were immersed in the Sangam (confluence of rivers), as a large crowd of supporters gathered.

    संगम में प्रवाहित हुईं अजित पवार की अस्थियां, समर्थकों की जुटी भीड़

    बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक, मुंबई में अंतिम संस्कार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading