लखनऊ, 01 सितम्बर, 2020: समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का गठन हो गया है। इस संघ का अध्यक्ष श्वेता शुक्ला बनी हैं। वहीं दीपक कुमार सिंह महामंत्री, प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष, मधुकर सिंह मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं। अध्यक्ष श्वेता शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों की हर समस्या को शासन स्तर पर उठाया जाएगा।
इस संबंध में श्वेता शुक्ला ने रविवार बताया कि आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रदेश में 12 सौ शिक्षक हैं। हम प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा से वंचितों को शिक्षित करने का काम करते हैं लेकिन हम खुद ही कई संकटों से जुझ रहे हैं। इस कारण अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए संगठन की जरूरत महसूस हो रही थी, जिससे कि हम संगठित होकर अपनी समस्या सरकार के सामने रख सकें। इसके लिए हम सबने मिलकर इस संगठन को रजिस्टर्ड करवाया और इसके बाद चुनाव हुआ।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को अनिल पांडेय, राजेश कुमार यादव, साकेत नाथ, विक्रमादित्य, विंध्यवासिनी, इच्छा कुमारी, के एन मिश्रा, राकेश सिंह, सुशील मिश्रा, अशोक गुप्ता, रमाकांत कुमार, ओमप्रकाश, अभय कुमार, राजेश मिश्रा,नीता,नीलेश,अजीत,के साथ आदि ने शुभकामनाएं दी है।







