Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    स्मार्ट फोन की बढ़ती लत किशोरों के लिए खतरा 

    ShagunBy ShagunDecember 23, 2017 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Smiling little girl playing with smartphone
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    आजकल तकनीक का जमाना है और सभी लोग इंटरनेट और स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आजकल की बदलती जीवनशैली में इंटरनेट और डिजिटल डिवाइस लोगों के जीवन का उतना ही जरूरी हिस्सा बन चुके हैं, जितना कि रोटी, कपड़ा और मकान. हालांकि विज्ञान का दिया हुआ वरदान किशोरों पर भारी पड़ रहा है।
    हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि टीनेजर्स में स्मार्ट फोन की बढ़ती लत उनके जीवन को खतरे में डाल रही है।
    रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट फोन और कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से टीनेजर्स अवसाद के शिकार होते जा रहे हैं। यही अवसाद उनके जीवन तक को समाप्त कर रहा है।
    इस अध्ययन में रिसर्चर्स ने 5,00,000 किशोरो द्वारा दिए गए जवाबों को शामिल किया है। इसमें पाया गया है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां अवसाद की ज्यादा शिकार होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि साल 2010 से लेकर 2015 तक, 13 से 18 की उम्र वाली लड़कियों में आत्महत्या करने वालों की संख्या 65 फीसदी तक बढ़ी है।।
    साथ ही आत्महत्या के बारे में सोचने, आत्महत्या के प्रयास करने और योजना बनाने वाली लड़कियों कि संख्या में पिछले कुछ सालों में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि अवसाद में आने वाली किशोरियों की संख्या 58 फीसदी तक देखी गई हैं।
    शोधकर्ताओं ने बताया है कि पिछले 5 सालों में किशोरों की जीवनशैली में बहुत हैरान कर देने वाला बदलाव आया है। आजकल किशोर अपना ज्यादा समय मैदान पर खेलने के बजाए स्मार्ट फोन और इंटरनेट पर गुजारते हैं। डिजिटल डिवाइस के नेगेटिव असर के कारण टीनेजर्स मानसिक तनाव के शिकार होते जा रहे हैं। साथ ही स्टडी के रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जो टीनेजर्स अपना ज्यादा समय आउटडोर गेम्स, सोशल इंटरेक्शन, पढ़ाई, व्यायाम में लगाते हैं, वो लोग अवसाद के कम शिकार होते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading