पावर आफीसर्स एसोशिएसन के एक प्रतिनिध मंडल ने ऊर्जामंत्री से मिलकर लगाया आरोप और कहा पुरानी वयवस्था बदलने की कर रहे गुपचुप तैयारी, ऊर्जा मंत्री ने कहा नहीं होगा किसी के भी साथ अन्याय
सभी ऊर्जा निगमों में आने वाला प्रमोशन का बैकलॉक का बैच 1992 अन्य बैच जिनकी पदोन्नतियां इसी माह होनी है जिनको रोकने को लेकर पावर कार्पोरेशन के कुछ उच्चाधिकारी प्रमोशन की व्यवस्था बदलने का षड़यंत्र कर रहे है जिसको लेकर उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्वा में एसोशिएशन के अन्य पदाधिकारियो का एक प्रतिनिध मंडल आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर शक्तिभवन मीटिंग हाल में उनके साथ बैठक की और एक ज्ञापन भी सौपा।
माननीय ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी ने पूरा मामला समझने के बाद एसोशिएसन के ज्ञापन पर तुरंत प्रमुख सचिव ऊर्जा को परीक्षण कर कार्यवाही का निर्देश जारी किया और एसोशिएसन पदाधिकारियो को अस्वाशन दिया की कोई भी नयी वयवस्था नहीं लागु होगी किसी भी अभियंता कार्मिक के साथ अन्याय नहीं होने पायेगा।
ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करने वाले पदाशिकारियो उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी कैन संघटन सचिव अजय कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से यह मुदा उठाया की पावर कार्पोरेशन में वर्तमान में जो भी अधिशाषी अभियंता से अधीक्षण अभियंता का प्रमोशन होना है वह 1992 बैच का जो पूरा अनुसूचित जाति और अनुसूचितजनजाति का हेे सभी को पता है।
सपा सरकार में दलित समाज के इन अभियंताओ को रिवर्ट कर उन्हे अपमानित किया गया था अब जब लम्बे समय बाद इन सभी लगभग सैकड़ो अभियंताओ की डीपीसी इसी माह होनी है तो उन्हे रोकने के लिए पावर कार्पोरेशन के कुछ दलित विरोधी मानसिकता से ग्रसित उच्चाधिकारी उत्तर प्रदेश शासन में लागू एक पुरानी वयवस्था के आधार पर बिजली विभाग में एक नयी प्रमोशन की वयवस्था लागु करने के लिए जुटे है सवाल यह उठना लाजमी है जब दलित अभियंताओ का बैच प्रमोशन के लिए आ रहा तभी उन्हे बंचित करने के लिए क्यों षड़यंत्र किया जा रहा है इससे पूरे प्रदेश के दलित अभियंताओ में भारी रोष है महोदय सबसे बड़ा प्रश्न यह है की अभी पावर कार्पोरेशन में सचिवालय कैडर का सलेक्शन पुरानी वयवस्था से ही किया गया है अब नयी वयवस्था को लागु करने का षड़यंत्र क्यों यह अपने आप में बड़ा सवाल है ? महोदय दलित अभियंताओ को प्रमोशन से वंचित करने के लिए लाई जा रही नयी वयवस्था को तुरंत रुकवाया जाये।







