Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के सोनू और मणिपुर के शिलहेइबा को को मिला गोल्ड

    ShagunBy ShagunNovember 28, 2023 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के इंडियन राउंड महिला की के एलिमिनेशन राउंड की स्वर्ण पदक विजेता रोजिना सिंह, रजत पदक विजेता मणिपुर की मल्लेश्वरी देवी और कांस्य पदक विजेता पंजाब की मनजोत कौर के साथ भारतीय ओलंपिक संघ की सदस्य ओलंपियन डोला बनर्जी और कोच संजीव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,675

    टीम मुकाबलों में पुरुषों में उत्तर प्रदेश और महिलाओं में पुलिस कंट्रोल बोर्ड को स्वर्ण

    अयोध्या, 28 नवम्बर । 30वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को भारतीय धनुष से तीरंदाजी करने वाले धनुर्धरों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इंडियन राऊंड चैंपियनशिप के पचास मीटर के पुरुषों के मुकाबले में जहां हरियाणा के सोनू स्वर्ण पदक पर निशाना साधने में कामयाब रहे। वहीं उनके निकटम प्रतिद्वंदी छत्तीसगढ़ के विकास कुमार मात्र दो अंक से चूक गए। सोनू 336 और विकास ने 334 अंक अर्जित किए। विकास कुमार को रजत पदक मिला। 334 अंक ही अर्जित करने वाले उत्तर प्रदेश के शिवम विद्वान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

    पुरुषों के ही तीस मीटर की स्पर्धा में मणिपुर के शिलहेइबा लाइतनथेम ने स्वर्ण पर निशाना साध लिया। उन्होंने केरला के विजिथ एम बी को चार अंकों से पीछे छोड़ा। विजिथ को रजत पदक मिला। केरला के ही दशरथ राजगोपाल को कांस्य पदक मिला। पुरुषों के एलीमिनेशन राउंड में हरियाणा के आशीष को स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल मुद्गल को रजत और राजस्थान के विकास यादव को कांस्य पदक हासिल हुआ।

    महिलाओं की 50 मीटर की स्पर्धा में मणिपुर की रोजिना सिंह ने 332 अंक लेकर मणिपुर की ही मलेश्वरी देवी को पांच अंकों से पछाड़ा। मलेश्वरी देवी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रोजिना को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला। इस मुकाबले में आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड की टूटूमोनी बोरो कांस्य पदक पाने में सफल रहीं।

    महिलाओं की 30 मीटर की स्पर्धा में केरल की ऐश्वर्या एवी स्वर्ण पदक पाने में सफल रहीं। उनकी निकटम प्रतिद्वंदी मणिपुर की मनविद्या देवी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मणिपुर की ही मलेश्वरी देवी को इस प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक मिला। महिलओं के एलिमिनेशन राउंड में रोजिना सिंह को सर्वाधिक अंक अर्जित कर पहली रैंक पर रहने के लिए स्वर्ण पदक दिया गया। जबकि मणिपुर की ही मलेश्वरी देवी को रजत और पंजाब की मनजोत कौर को कांस्य पदक हासिल हुआ। मिक्स टीम मुकाबलों में पुलिस कंट्रोल बोर्ड के अरुण बोरो और टूटूमोनी बोरो को स्वर्ण, असम के मनरंजन बोरो और पल्लवी बोरो को रजत और पश्चिम बंगाल के धनंजय राय व सुजाता मंडी को कांस्य पदक मिला।

    टीम प्रतिस्पर्धा में उप्र को स्वर्ण:
    पुरुषों की टीम प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश की टीम को स्वर्ण, हरियाणा को रजत और असम ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं में पुलिस कंट्रोल बोर्ड को स्वर्ण, पंजाब को रजत और झारखंड को कांस्य पदक मिला। उत्तर प्रदेश की पुरुषों की टीम में शिवम विद्वान, उज्ज्वल मुद्गल, मनीष व अभय कुमार पटेल, हरियाणा की टीम में सोनू, आशीष, राहुल व साहिल शामिल तथा असम की टीम में मनरंजन बोरो, राजेश नरजारी, दिपुल बोरो व ज्वंगसरंग बासुमतारी शामिल थे।

    भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव रहे उपस्थित:

    महिलाओं में आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड की टीम में टूटूमोनि बोरो, राजप्रिया देवी, अरुण देवी व स्वाति मौर्य, पंजाब की टीम में मनजोत कौर, दिशा रानी, भारती व लछमी देवी तथा झारखंड की टीम में आरती कुमारी, चंदमुनि कुंकल, हीरामुनि सिंकू व अंकु कुमारी शामिल थीं। मंगलवार को विजेता तीरंदाजों को पदक वितरण भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार चंद्रूलकर, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय कुमार, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने किया।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading