बाबू बनारसी दास प्राइज मनी सुपर लीग मैच का फाइनल हुआ अखिलेश दास स्टेडियम में, सुफियान को मिला मैन आफ द मैच का खिताब
लखनऊ, 18 मार्च 2021: बाबू बनारसी दास प्राइज मनी सुपर लीग मैच में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी और अखिल इंफ्रा क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें अखिल इंफ्रा ने पांच विकेट से मैच को जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
अखिलेशदास स्टेडियम में खेले गये 32 ओवर के इस मैच में अखिल इंफ्रा ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। ध्रुव ने पहले बल्लेबाजी आठ विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 179 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक 47 रन अविरल कन्नौजिया ने बनाया। वहीं अभिषेक ने 41 रन बनाये, जबकि टीम के कप्तान अंश यादव ने 29 रन बनाये। अखिल इंफ्रा के गेंदबाजों में अतुल, संदीप व यश ने दो-दो विकेट लिये।
वहीं अखिल इंफ्रा ने पांच विकेट खोकर 31वें ओवर में ही 185 रन पूरा कर पांच विकेट से मैच को जीत लिया। सर्वाधिक 60 रन सुफियान खान ने बनाये। उन्हीं को मैन आफ द मैच का खिताब भी दिया गया। वहीं अजीत वर्मा ने 49 रन बनाये, जबकि अमित ने 38, शिवम ने 21 रन का योगदान दिया। ध्रुव के गेंदबाज मिलन ने तीन विकेट लिये।







