फिंच की हिदायत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले
भारतीय क्रिकेट टीम जिस तरह से इतिहास रच रही है उससे बड़े बड़े सूरमा भी चकित हैं। जिस तरह से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे की सीरीज में 2.1 से हार मिली थी। इसके बाद टीम ने 3 टी.20 की सीरीज 2.1 से जीती थी उससे लोग बहुत चकित हैं कि यह इंडियन कुछ भी कर सकते हैं ।
अब देखिये न ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरॉन फिंच ने अपनी टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ धैर्यपूर्वक खेलने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़यों को कोहली को भड़काने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। फिंच ने कहा कि स्लेजिंग के बाद कोहली आक्रमक बल्लेबाजी करते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कोहली को गुस्सा दिलाना किसी भी टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फिंच ने कहा, कोहली ऐसे वक्त आते हैं, जब चीजें सर से ऊपर जाने लगती है। उस वक्त आपको धैर्य रखने की जरूरत होती है। आप नहीं चाहते कि कोहली को गुस्सा दिलाया जाए, क्योंकि इसके बाद उन्हें रोकना किसी भी टीम के लिए मुश्किल हो सकता है। मुझे लगता है कि कोहली फील्ड में काफ रिलैक्स रहते हैं। वे पहले गेम को समझते हैं और इसी आधार पर निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली मैच से पहले काफी प्लानिंग करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिंच ने कहा मुझे जो चीज सबसे ज्यादा हैरान करती है वो है मैच को लेकर उनकी प्लानिंग! वे मैच से पहले विपक्षी टीम के खिलाफ प्लानिंग तो करते हैं, लेकिन विपक्षी टीम से ज्यादा उनका ध्यान अपनी टीम पर होता है। आईपीएल में वे बेंगलुरु की टीम सिलेक्शन के वक्त काफ कॉन्फिडेंट रहते थे। उनके पास सभी खिलाडियों से बात करने के लिए बहुत वक्त रहता था। मुझे उनसे काफ कुछ सीखने को मिला।
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं फिंच:
लिमिटेड ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। भारतीय टीम को
ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे की सीरीज में 2.1 से हार मिली थी। इसके बाद टीम ने 3 टी.20 की सीरीज 2.1 से जीती
थी। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2.1 से जीत दिलाई थी।









1 Comment
i love this faultless post