लखनऊ, 10 अगस्त, 2021: उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 2 अगस्त को आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर के जन्म दिवस के अवसर पर एक लाख रुपये पुरस्कार राशी के आल इंडिया इन्टर स्कूल ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया।
टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आज इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों की सूची जारी की गयी। 15 चक्रों की इस प्रतियोगिता में 301 पुरस्कार के लिए एक इंटरनेशनल मास्टर, तीन फिडे मास्टर और एक कैडीडेट मास्टर सहित कुल 2168 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बंगाल इंटरनेशनल मास्टर अरोन्यक घोष ने 13 अंको के साथ प्रयोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। गुजरात के कर्त्तव्य अनद्कत, तमिनाडु के फिडे मास्टर श्रीहरी एल आर, महाराष्ट्र के अव्हद प्रज्वल और तमिनाडु के फिडे मास्टर एस हर्षद के बीच काटें की टक्कर थी सभी ने 12.5-12.5 अंक अर्जित किये परन्तु टाई ब्रेक के चलते क्रमशः दुसरे से पाचवें स्थान पर रहे।
- अंडर 10 बॉयज के विजेता मयुख मजुमदार बंगाल
- अंडर 10 गर्ल्स की विजेता संजना आंध्रप्रदेश
- अंडर 12 बॉयज के विजेता पुष्पल दत्ता बंगाल
- अंडर 12 गर्ल्स की विजेता सप्रया घोष बंगाल
- अंडर 14 बॉयज के विजेता दिगानता रॉय त्रिपुरा
- अंडर 14 गर्ल्स की विजेता कृतिका जैन दिल्ली
- अंडर 16 बॉयज के विजेता कार्थिक साईं तेलंगाना
- अंडर 16 गर्ल्स की विजेता निश्चाल्या आंध्रप्रदेश
- अंडर 18 बॉयज के विजेता हर्ष वर्धन बिहार
- अंडर 18 गर्ल्स की विजेता श्रीतू नंदी गुजरात







