सचिन तेंदुलकर समुद्र में छुट्टियां मनाते और एडवेंचर करते नजर आए। क्रिकेट लीजेंड ने समुद्र में पैरासिलिंग की। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। वीडियो में सचिन काफ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सचिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हम तो उड़ गए।
यह आइडिया तेंदुलकर का ही होगा: यूजर्स
हालांकि यह क्लियर नहीं हुआ कि सचिन यह एडवेंचर कहां कर रहे हैं। यूजर्स बोले. यह सारा तेंदुलकर का ही आइडिया होगा सचिन के वीडियो पर यूजर्स ने काफ मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि यह पूरा आइडिया सारा तेंदुलकर सचिन की बेटी का ही होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा. पहले बॉलर्स को उड़ाया। अब खुद उड़ गए।
बता दें कि सचिन ने 2013 में संन्यास लिया सचिन ने करियर का 200वां टेस्ट खेलने के बाद 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2011 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। यह खिताब भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। सचिन 100 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन 100 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर हैं। उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 और 463 वनडे में 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने एक इंटरनेशनल टी.20 में 10 रन बनाए। आईपीएल में सचिन ने 78 मैच खेले जिसमें एक शतक के साथ 2334 रन बनाए।







