लखनऊ, 03 जून, 2021: आल इण्डिया चेस फेडरेशन और उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्टस एसोसियेशन के अध्यक्ष डा संजय कपूर के द्वारा आज विभिन्न आयु वर्गों में आन लाइन खेली जा रही उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चयन प्रतियोगिताओं का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
इस वर्चुअल उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्टस एसोसियेशन के महासचिव एके रायजादा, इलाहाबाद एसोसियेशन के अध्यक्ष श्याम जी पाठक और सचिव एनडी सिंह, वाराणसी के सचिव विजय कुमार सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, इन्टरनेशनल मास्टर दिनेश शर्मा, प्रतियोगिताओं के निर्णायक आनंद सिंह, जीतेन्द्र सिंह, पवन बाथम, मंजीत सिंह, हरीश रस्तोगी एवं अंडर 18 आयु वर्ग के खिलाडी उपस्थित थे।
कोरोना महामारी के कारण आल इण्डिया चेस फेडरेशन के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी आयु वर्ग की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं आन लाइन आयोजित की जायेंगी। इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु राष्ट्रीय मानकों के अनरुप ही विभिन्न आयु वर्ग की राज्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करने का निर्णय अध्यक्ष डा0संजय कपूर और महासचिव एके रायजादा जी के द्वारा किया गया तथा आज इन्हीं प्रतियोगिताओं का उद्घाटन डा0 संजय कपूर जी के द्वारा किया गया गया।
उन्होंने सभी खिलाडियों को अपना आर्शिवाद प्रदान करते हुए यह आश्वस्त किया कि उप्र राज्य के सभी खिलाडियों को बेहतर से बेहतर सुविधायें दिये जाने के लिए उनकी एसोसियेशन दृढ संकल्प है। सभी प्रतियोगिताएं आनलाइन वीडियो सर्विलांस में खेली जा रही है। जिसमें प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व खिलाडियों के लैपटाप के कैमरे से ही उनके कमरे की सघन जांच की जाती है। खेलते समय प्रत्येक खिलाडी का वीडियो ऑन रहता है और उनकी स्क्रीन शेयर रहती है जिस पर आर्बिटर का ग्रुप गहन निगरानी रखता है। प्रत्येक आयु वर्ग के ग्रुप से 2-2 खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर 18 आयु वर्ग की ओपेन प्रतियागिता में 2 राऊड की समाप्ति के बाद पृथ्वी सिंह, संकल्प त्रिपाठी, रिषी सिंह, नारायण चौहान और मानिक्य नेगी 2 अंकों के साथ बढ़त बनाये हुये है। अंडर आच वर्ग की महिला प्रतियोगिता में 3 राऊड की समाप्ति के बाद रिया मिश्रा और अनन्या जैन 3 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।