चतुर्थ शैल बाला स्मारक खुली शतरंज
लखनऊ, 28 दिसंबर, 2020: स्थानीय प्रिसीजन चेस अकादमी में खेली जा रही चतुर्थ शैल बाला स्मारक खुली शतरंज प्रतियोगिता के द्वितीय चक्र में सर्वोच्चवरीय पवन बाथम रोमांचक खेल में उलटफेर का शिकार हो गये। सिसिलयन नेजडार्फ वेरियेशन में चली बाजी मेंपवन को शिवम पांडे के विरुध भीषण मार काट भरे गेम में शिकस्त का सामना करना पडा।जबकि पृथ्वी सिंह सनी कुमार सोनी पर आसान जीत दर्ज करने पर सफल रहे।
तनिष्क गुप्ता ने अर्जुन सिंह को मध्य के खेल में पराजित किया तथा अमन अग्रवाल नें शान्वी अग्रवाल के विरुध पूरा अंक प्राप्त किया। डेविड युंग ने अभिज्ञान पटेल को पराजित किया।
द्वितीय चक्र के उपरांत शिवम, पृथ्वी, तनिष्क, अमन तथा डेविड युंग सभी 2-2 अंकों सहित बढत पर है। पवन, सनी, अर्जुन, सान्वी, संयम, मानस, पुनीत, यश, मैत्रीय एवं आर्यन पाण्डेय सभी 1-1 अंकों सहित द्वितीय स्थान पर चल रहे है।








1 Comment
I also believe so , perfectly pent post! .