लखनऊ, 06 मार्च 2021: स्टेट बैंक अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट में शनिवार को दिल्ली ने भोपाल को 3-2 से तथा चेन्नई ने मेजबान लखनऊ को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश सुरक्षित कर लिया।
भोपाल और दिल्ली के बीच हुए कांटे की टक्कर में भोपाल की टीम ने चौथे मिनट में ही एक गोल दिया। इसके बाद 18वें मिनट में दिल्ली ने एक गोल दागकर बराबर कर ली। भोपाल की टीम भी गोल दागने के प्रयास में पसीने बहाते रही और 23वें मिनट में ही एक गोल दाग दिया लेकिन इसके बाद दिल्ली की टीम ने लगातार 41वें व 56वें मिनट में गोल दागकर मैच को 3-2 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
वहीं मेजबान लखनऊ और चेन्नई के बीच हुए टूर्नामेंट में चेन्नई की टीम ने पहले मिनट में ही गोल दागकर बढ़त बना ली। इसके बाद लखनऊ की टीम लगातार प्रयास करती रही लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। फिर 15वें मिनट में चेन्नई की टीम ने एक गोल कर दो-0 से मैच को जीत लिया।







