लाइफ केयर के कप्तान ने खेली शानदार पारी
लखनऊ, 17 जनवरी 21: 16वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट डी डीविजन लीग मैच में रविवार को फोरेंसिस क्रिकेट क्लब और लाइफ केयर क्रिकेट क्लब के बीच क्वार्टर क्लब मैच खेला गया। इस मैच में लाइफ केयर ने पांच विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में लाइफ केयर के कैप्टन और 42 बाल पर 56 रन बनाने वाले आकाश उपाध्याय को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
डाक्टर अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गये मैच में टास जीतकर लाइफ केयर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35 ओवर के मैच में फोरसिंस की टीम 156 रन बनाकर आउट हो गयी। इस मैच में फोरेंसिस के विकास सिंह ने सर्वाधिक 31 रन बनाये। वहीं पंकज राय ने 29 रन, जबकि जयवर्धन ने 21 रन बनाये।
दूसरे क्रम उतरी लाइफ केयर की टीम ने 23वें ओवर में ही पांच विकेट खोकर 157 रन बना लिये और पांच विकेट से मैच जीत गयी। ओपनिंग करने उतरे लाइफ केयर के कप्तान आकाश उपाध्याय ने शानदार पारी खेलते हुए पांच चौका व चार छक्का की मदद से 42 बाल पर ही 61 रन बनाये। वहीं मुकुल शर्मा ने 22 रन, सोमेन मोहंती ने 21 अरबाज अहमद ने बीस रन बनाये।







