लखनऊ, 17 मार्च 2021: रामचंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आईपीआरके क्रिकेट क्लब और लखनऊ कोल्ट के बीच लीग मैच खेला गया। 35 ओवर के इस मैच में लखनऊ कोल्ट ने छह विकेट से मैच को जीत लिया।
डीएवी ग्राउंड पर हुए इस मैच में आइपीआरके ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाते हुए 34वें ओवर में ही आउट हो गये। इसमें सर्वाधिक 47 रन कप्तान एसएम यादव ने बनाया। वहीं सूरज ने 37 रन बनाये, जबकि सलामी बल्लेबाज अभय सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। लखनऊ कोल्ट के गेंदबाजों में आरपी सिंह और क्षितिज ने तीन-तीन विकेट लिये।
लखनऊ कोल्ट की टीम ने 17वें ओवर में ही चार विकेट खोकर 136 रन बना लिये और मैच को छह विकेट से जीत लिया। इसमें सर्वाधिक 45 रन सलामी बल्लेबाज अमिताभ ने बनाये। वहीं सुभाष कुमार ने 40 रन का योगदान दिया, आरपी सिंह ने 27 रन बनाये। वहीं आईआरपीके की टीम के गेंदबाज पुरू मित्तल ने दो विकेट लिये। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब लखनऊ कोल्ट के आल राउंडर आरपी सिंह को दिया गया।







