छह विकेट चटकाने वाले मेगा ट्रेंड के फैजनुन रहमान रहे मैन ऑफ द मैच
लखनऊ, 12 दिसम्बर 2020: सेकेंड बसंल स्पोर्ट ट्राफी का क्वार्टर फाइनल शनिवार को माइक्रोलीट सी जिमखाना व मेगा ट्रेंड क्लब के बीच खेला गया, जिसमें धनन्जय की धुंआधार पाली के बदौलत मेगा ट्रेंड ने मैच को नौ विकेट से जीत गया। माइक्रोलिट टीम के खिलाड़ियों के छह विकेट चटकाने वाले मेगा ट्रेंड के खिलाड़ी फैजनुन रहमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
लखनऊ में आयोजित इस मैच में टास जीतकर माईक्रोलीट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग करने उतरे माइक्रो टीम के अंकुर श्रीवास्तव ने 15 बाल गंवाकर मात्र पांच रन बना पाये और शिवम की बाल पर बोल्ड हो गये। अजय जैन तो पहली बाल पर ही पवेलियन वापस लौट गये। इसके बाद एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते गए। पांचवे नम्बर पर उतरे रविन्द्र वर्मा ने सबसे अधिक 38 बाल पर 18 रन बना पाये। पूरी टीम 19वें ओवर में 40 रन पर सिमट गयी। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मेगा ट्रेंड के खिलाड़ी फैजनुन रहे, जिन्होंने छह विकेट लिये।
इसके बाद बैटिंग करने उतरी मेगा ट्रेंड की टीम ने मात्रएक विकेट गंवाकर 44 रन बना लिये और नौ विकेट से विजयी रहे। मेगा ट्रेंड के धनन्जय सिंह ने मात्र 18 बाल में धुंआधार पाली खेलते हुए 33 रन जोड़े। इस मैच में मैन ऑफ द मैच मेगा ट्रेंड के बालर फैजनुन को घोषित किया गया। अगल सेमी फाइनल मैच पार्थिक एकेडमी और मेगा ट्रेंड के बीच खेला जाएगा।








1 Comment
i like this amazing article