नई दिल्ली,21 अप्रैल। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने साथी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर परेशान हैं। धोनी ने मैच के बाद कहा कि हमने पिछला मैच गंवा दिया था। सीएसके थोड़ा पीछे रहकर वापसी करती रही है, लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं है। अभी तक सब ने अपनी ओर से योगदान दिया है।
धोनी की सबसे बड़ी चिंता टीम के खिलाड़ियों की उम्र और फिटनेस को लेकर आई है। धौनी ने कहा, ‘हमें फिटनेस स्तर ऊपर रखना होगा। हम में से ज्यादातर खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के हैं। ये टूर्नामेंट काफी लंबा है। हमें फिट रहना ही होगा। वैसे अनुभव का बहुत फर्क पड़ता है। आप जब एक या दो रन बचा रहे होते हैं तो चोटिल होने का कोई मतलब नहीं बनता।’ पहले केदार जाधव, फिर फॉफ डुप्लेसी और फिर सुरेश रैना। इन बड़े खिलाड़ियों की चोट से टीम को काफी नुकसान पहुंचा है। रैना ने हालांकि चोट से वापसी कर ली है, जबकि केदार तो टूर्नामेंट से ही आउट हो गये हैं।







