Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी ने खोला प्रदेश का पहला फुटबॉल बैंक

    By January 28, 2018Updated:January 28, 2018 खेल No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 792

    मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,

    कहा-हर गांव में उपलब्ध कराएंगे एक खेल मैदान 

    लखनऊ, 28 जनवरी। सुपर स्पोर्ट्स कप दसवीं इंडियन आयल आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में  यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले फुटबॉल बैंक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर गांव में एक खेल का  मैदान उपलब्ध कराने की घोषणा की ताकि खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल सके। इस टूर्नामेंट के फाइनल में सीएजी ने सडेन डेथ में उत्तराखंड को 8-7 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।

    केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुपर स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में संपन्न सुपर स्पोर्ट्स कप दसवीं इंडियन आयल आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने विजेता सीएजी को दो लाख का नगद पुरस्कार व विजेता ट्राफी तथा उपविजेता उत्तराखंड फुटबॉल क्लब को एक लाख का नगद पुरस्कार व उपविजेता ट्राफी प्रदान की।

    उन्होंने कहा कि सोसायटी के फुटबाल बैंक में 18 साल तक के खिलाड़ियों को निःशुुल्क फुटबाल बांटने की सुविधा दी जाएगी यह एक सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने अपना फुटबॉल प्रेम जाहिर करते हुए कहा कि बचपन से मेरा प्रिय खेल फुटबॉल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना की तारीफ करते हुए सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी द्वारा किए गए इस आयोजन को सराहनीय व अच्छा प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि 15 साल से लगातार टूर्नामेंट और दस साल से राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन के साथ अब तक 30 हजार निःशुल्क फुटबॉल बांटना एक अत्यंत ही सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल एक संपन्न राष्ट्र की पहचान है और किसी भी देश की सामरिक व आर्थिक ताकत का आंकलन उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन से होता है।

    उन्होंने कहा कि पीएम ने खेला इंडिया का अतुलनीय प्रयास शुरू किया है जिसके अंतर्गत दिल्ली में होने वाले आयोजन में हर गांव, ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधत्व होगा तथा चयनितों को उनके खेल में पारंगत होने के लिए निश्चित धनराशि भी दी जाएगी ताकि वह अपने खेल में समुचित निखार ला सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास होगा कि 2024 के ओलंपिक में भारत का भारीभरकम दल जाए तो उसके अनुरूप ढेर सारे पदक भी जीतकर लाए।

    उन्होंने कहा कि हम खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। और आज के मैचों में विजेता टीम को बधाई और उपविजेता टीम को शुभकामनाएं क्योंकि ऐसे आयोजनों से नवोदित खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलता है तथा नयी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सराहनीय है तथा आगे से शासन प्रशासन भी सहभागी बनकर ऐसे आयोजनों को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री हृदय नारायण दीक्षित (स्पीकर, उत्तर प्रदेश विधानसभा), श्री प्रदीप दुबे (प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधानसभा), डा.जगदीष गांधी (संस्थापक-प्रबंधक, सीएमएस), श्री ओपी श्रीवास्तव (समाजसेवक), श्री आशुतोष शुक्ला (सम्पादक यूपी, दैनिक जागरण), श्री मृत्युंजय कुमार (मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री) एवं  श्री प्रवीण कुमार (उप स्थानीय संपादक, टाइम्स ऑफ इंडिया) मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चूके पूर्व खिलाड़ियों व निम्न नवोदित खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

    कुलदीप रावत (कोच, यूपी पुलिस, इंटरनेशनल फुटबॉलर, सब जूनियर व जूनियर नेशनल, संतोष ट्राफी, बी डिवीजन लीग), प्रमोद मिश्रा (यूपी पुलिस, इंटरनेशनल फुटबॉलर, जूनियर नेशनल, संतोष ट्राफी, बी डिवीजन लीग), हरदीप सिंह (एजी आफिस, जूनियर एवं अंडर-19 नेशनल, संतोष ट्राफी, बी डिवीजन लीग, दिल्ली लीग), मो.आतिफ (एजी आफिस, सब जूनियर व जूनियर नेशनल, संतोष ट्राफी, जूनियर इंडिया कैंप), ईषान जैन (एसएसएस अकादमी, एटलेटिको डे कोलकाता अंडर-13 अकादमी में चयन), षिवांक चौहान (एसएसएस अकादमी, एटलेटिको डे कोलकाता अंडर-13 अकादमी में चयन), सूर्यांष (एसएसएस अकादमी, दिल्ली डायनमोज अंडर-15 अकादमी में चयन), अमन कुमार (एसएसएस अकादमी, रियाल मैड्रिड में 15 दिवसीय कैंप के लिए चयन) एवं यवनिका गोसाई (राष्ट्रीय स्तर की तैराक, स्कूल स्टेट में तीन स्वर्ण, सीनियर स्टेट में दो कांस्य पदक, प.दीन दयाल सीनियर स्टेट में चार रजत पदक)

    सडेन डेथ में रोमांचक अंदाज में सीएजी ने जीता खिताब

    फाइनल में उत्तराखंड फुटबॉल क्लब को 8-7 से दी मात

    लखनऊ, 28 जनवरी। सीएजी नई दिल्ली की तेजतर्रार टीम ने कांटे की टक्कर में निर्धारित समय और टाई ब्रेेकर में भी बराबरी पर रहने के बाद सडेन डेथ में परविंद्र, निखिल और जैक्सन दास  द्वारा किए गोल और गोलकीपर मानवीर के सुंदर बचाव के सहारे ‘सुपर स्पोर्ट्स कप’ दसवीं इण्डियन ऑयल ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब 8-7 से जीत दर्ज करते हुए अपने नाम कर लिया।


    सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी (एसएसएस) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न चार लाख रूपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रही पहला गोल करने में सफलता उत्तराखंड को मिली। टीम से खेल के 19वें मिनट में धीरज ने प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही सीएजी से मिथुन विल्वट ने प्रतिद्वंद्वी के डिपफेंस को भेदते हुए 25वें मिनट में टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।

    इस दौरान सीएजी ने लंबे पास और तालमेल भरे खेल का परिचय देते हुए लगातार आक्रामकता बनाए रखी तो दूसरी ओर उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जोश व पूरी ताकत से उन्हें टक्कर दी। पहले हॉफ में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमों ने बढ़त का गोल दागने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उत्तराखंड व सीएजी दोनों ने डिफेंसिव रणनीति का सहारा लिया जिसके चलते दूसरा गोल नहीं हो सका।

    इसके बाद मैच का परिणाम जानने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें सीएजी से मिथुन, शाहनवाज बशीर, जीशान प्रीत सिंह ने लगातार तीन सफल शॉट खेले। वहीं उत्तराखंड फुटबॉल क्लब से विकास, आशीष के लगातार दो सफल शॉट के बाद अमन असफल हो गए। इस दौरान सीएजी से शफीक अहमद के शॉट को उत्तराखंड के गोलकीपर ने रोक लिया। इसके बाद उत्तराखंड से मनु व पांडे ने सपफल शॉट खेला तो सीएजी से मुमताज ने सपफल शॉट खेलकर मुकाबले को पिफर से 5-5 से बराबरी पर ला दिया।  इसके बाद सडेन डेथ में सीएजी से परविंद्र, निखिल और जैक्सन दास ने सफल शॉट खेला तो उत्तराखंड से नितेश व आयुष के गोल के बाद नितिन रावत की किक को सीएजी के गोलकीपर मानवीर सिंह ने रोक कर टूर्नामेंट का खिताब टीम की झोली में डाल दिया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच उत्तराखंड के मोनू चुने गए।

    विशिष्ट पुरस्कारों में सीएजी के पी.सुधाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सीएजी के शाहनवाज बशीर हाईएस्ट स्कोरर व बेस्ट गोलकीपर सीएजी के ही मानवीर सिंह को पांच-पांच हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading