Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    स्मृति मंधाना की विस्फोटक बल्लेबाज़ी से आस्ट्रेलिया को करना पड़ा हार का सामना

    By November 18, 2018 क्रिकेट 2 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 667

    नई दिल्ली, 18 नवंबर 2018: विस्फोटक बल्लेबाज़ी के दम पर स्मृति मंधाना ने आस्ट्रेलिया टीम के पावं अकेले ही उखाड़ फेंकें और आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर महिला टी ट्वंटी 20 विश्वकप के ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मंधाना की 55 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों से सजी 83 रन की पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद अपने स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी को 19.4 ओवर में 119 रन पर ढेर कर दिया।

    बता दें कि भारत की ग्रुप बी में यह लगातार चौथी जीत है और वह ग्रुप में टॉप लेबल पर रहा। इस मैच को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप में दूसरा स्थान मिला। भारत का सेमीफाइनल में ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला होगा जो गत चैंपियन और मेजबान वेस्ट इंडीज तथा इंग्लैंड में से कोई होगी। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में ग्रुप ए की शीर्ष टीम से भिड़ेगा।

    शानदार बना रिकॉर्ड:

    भारत ने टूर्नामेंट में इससे पहले न्यूजीलैंड को 34 रन से, पाकिस्तान को सात विकेट से और आयरलैंड को 52 रन से हराया था जबकि आस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 52 रन से, आयरलैंड को 9 विकेट से और न्यूजीलैंड को 33 रन से हराया था। भारत ने पिछले वर्ष इंग्लैंड में खेले गए एकदिवसीय विश्वकप के सेमीफाइनल में मौजूदा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 171 रन की पारी से आस्ट्रेलिया को ध्वस्त किया था और इस बार मंधाना की पारी ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ गयी।

    पिछले तीन मैचों में 2, 26 और 33 रन बनाने वाली मंधाना ने इस मुकाबले में खतरनाक तेवर दिखाते हुए अपने ट्वंटी-20 करियर का छठा अर्धशतक और अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना डाला। तानिया भाटिया (2) का विकेट मात्र पांच रन के स्कोर पर गिरने के बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    2 Comments

    1. Will on November 28, 2018 9:37 am

      I am sure this piece of writing has touched all the internet users, its really
      really good post on building up new blog.
      It’s appropriate time to make some plans for the
      future and it’s time to be happy. I’ve read
      this post and if I could I desire to suggest you few interesting things
      or advice. Perhaps you can write next articles referring to this article.
      I want to read even more things about it! I’ll right away
      grasp your rss feed as I can not in finding your e-mail subscription hyperlink or newsletter service.
      Do you’ve any? Kindly permit me realize
      in order that I may subscribe. Thanks. http://cspan.co.uk

      Reply
    2. get well soon funny on September 19, 2019 7:46 pm

      This article is in fact a good one it assists
      new internet visitors, who are wishing for blogging.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading