एक ही दिन में खत्म हो गयी टी-20 की ट्राई सीरीज, तीन टीमों ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली, 30 जुलाई 2018: टी-20 मैच की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब इस फॉर्मेट में ट्राई सीरीज भी हो रही है। ऐसी ही एक ट्राई सीरीज नेपाल, नीदरलैंड और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के बीच हुई। यह ट्राई सीरीज भी आम सीरीज की ही तरह थी लेकिन हैरान करने वाली बात यह कि यह सिर्फ एक ही दिन में खत्म हो गया।
आमतौर पर अगर मौसम खराब ना हो तो एक टी-20 मैच 3 घंटे 15 मिनट में खत्म हो जाता है। लेकिन एक ही दिन में तीन टीमों ने दो-दो मैच खेलकर एक ट्राई सीरीज को खत्म कर दिया। यह कौतूहल पैदा करता है। यह तीनों मुकाबले लंदन में हुए। हालांकि इसमें से एक भी मैच पूरे 20 ओवरों का नहीं खेला गया। खराब मौसम की वजह से दो मैच सिर्फ 6-6 ओवर का हो सका जबकि तीसरा मैच 18 ओवर का खेला जाना था लेकिन 16.4 ओवर में बारिश के कारण रोक दिया गया।
क्रिकेट के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि कोई ट्राई सीरीज एक ही दिन में खत्म हो गया हो। इस सीरीज का पहला मैच श्रीलंका के दिग्गद क्रिकेटर महेला जयवर्धने की अगुआई वाली मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और नीदरलैंड के बीच खेला गया। खराब मौसम की वजह से यह मैच सिर्फ 6 ओवर का खेला गया। पहले मुकबाले में जयवर्धने की टीम को निदरलैंड के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और नेपाल के बीच खेला गया।
यह मुकाबला भी सिर्फ 6-6 ओवर का था। मेलबर्न की टीम 6 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 40 रन ही बना सकी। इस मुकबाले को नेपाल की टीम महज 4.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत लिया। वहीं तीसरे मैच की सिर्फ एक ही पारी खेली जा सकी। नीदरलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए लेकिन बारिश के खलल से आगे का खेल पूरा नहीं किया जा सका।







