लखनऊ, 27 दिसंबर, 2020: चतुर्थ शैल बाला स्मारक खुली शतरंज प्रतियोगिता रविवार को स्थानीय प्रेसिजन चेस अकादमी में प्रारम्भ हो गयी. पांच चक्रों में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में बाईस प्रतिभागियों हेतु रूपए तेईस हज़ार एक सौ की इनामी राशि दाँव पर लगी है. स्विस प्रणाली और फिडे नियमों के तहत चल रही इस प्रतियोगिता में फिडे आर्बिटर हेमंत शर्मा मुख्य निर्णायक हैं. प्रतियोगिता का उदघाटन अतुल कुमार द्वारा किया गया.
प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में सभी वरीय खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे. प्रथम चक्र में पवन बाथम नें जूनियर संयम श्रीवास्तव को पर्क डिफेन्स में, पृथ्वी सिंह ने मानस तुलसानी को बिशप्स ओपनिंग में, तनिष्क गुप्ता ने अक्षत भटनागर को लन्दन सिस्टम में, अमन अग्रवाल ने यश सैलानी को क़ुईन्स गैम्बिट में, शिवम् पाण्डेय ने आकाश त्रिपाठी को क़ुईन्स गैम्बिट में, शनि कुमार सोनी ने निखर सक्सेना को सिसिलियन डिफेन्स में और अर्जुन सिंह ने पुनीत गुरनानी को सिसिलियन डिफेन्स में शिकस्त दी. डेविड युंग, सान्वी अग्रवाल और अभिज्ञान पटेल भी अपने – अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर आगे बढ़ गए.







