लखनऊ, 19 फरवरी 2021: कालिका प्रसाद मिश्रा मेमोरियल महिला टी-20 लीग मैच में शुक्रवार को केपी मिश्रा एक्सआई की टीम ने सीएएल की टीम को 81 रन से हरा दिया। इस मैच में केपी मिश्रा टीम की बल्लेबाज सोनाली सिंह ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए आठ चौकों की मदद से 37 बाल पर 54 रन बनाईं।
एनआर स्टेडियम में खेले गये इस मैच में केपी मिश्रा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक 54 रन सोनाली सिंह, अंशु तिवारी ने 31 रन, सुधा 23 रन बनाईं। वहीं सीए की खिलाड़ी शैवी सिंह ने 23 रन देकर चार विकेट लिये।
वहीं सीएएल की टीम सलामी बल्लेबाज शशि बाला शून्य पर ही पवेलियन वापस लौट गयीं। मात्र 52 रन बनाकर पूरी टीम 17वें ओवर में ही सिमट गयी। सर्वाधिक श्रद्धा तिवारी ने 16 रन बनायीं। वहीं प्रियांशी ने 10 रन बनाये। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब सोनाली सिंह को दिया गया।







