आखिरकार टीम इंडिया की रणनीति काम आयी। चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस बार दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैड को 317 रनों से हरा दिया है। खेल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 164 रनों पर समेत दिया।
ऋषभ पंत बोलें: हमारी टीम ने अच्छी वापसी की, यह बहुत अच्छा हुआ कि हमने मजबूती के साथ खेलकर दर्शकों को खुश किया !
इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस शानदार जीत के हीरे आर अश्विन रहे। उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट लिए और शतक भी लगाया। बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 164 रनों पर ढह गयी।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।







