Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    आज के समय में टिम पेन और विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं: फ़ैज़

    ShagunBy ShagunAugust 11, 2020 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Kohli surpasses Sachin, but it's not just numbers, it's Virat's passion.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 699

    स्पोर्ट्स टाइगर के शो “ऑफ द फील्ड” में फ़ैज़ फ़ज़ल बोलेँ

    जयपुर, 11 अगस्त, 2020: घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से रणजी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान फ़ैज़ फ़ज़ल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन और भारत के विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान बताया है। स्पोर्ट्सटाइगर के शो ‘ऑफ द फील्ड’ में हाल ही में हुई बातचीत में, यह पूछे जाने पर कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है, फ़ैज़ ने कहा, “मैं टिम पेन का प्रशंसक हूं, वह टेस्ट कप्तान के रूप में बहुत अच्छे हैं, टेस्ट क्रिकेट में विराट भी बहुत अच्छे हैं।”

    उन्होंने कप्तान के रूप में हासिल अपने अनुभव भी साझा किये और यह भी बताया कि एक कप्तान होना कितनी मुश्किल जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि “मुझे विदर्भ का कप्तान बनना पसंद है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि मेरी तरफ से खेलने के लिए कुछ अद्भुत क्रिकेटर मुझे मिले। जब मैं दलीप ट्रॉफी में भी नेतृत्व कर रहा था, तब भी मेरे पास उस टीम में कुछ अद्भुत क्रिकेटर साथ थे।” उन्होंने यह भी कहा कि “आप किसी को बहुत अधिक कप्तानी नहीं सिखा सकते, यह उसमें स्वाभाविक रूप से आता है।”

    India batsman Faiz Fazal plays a shot during the third and final One Day International (ODI)cricket

    फ़ैज़ के लिए पिछले कुछ वर्षों में घरेलु सीजन असाधारण रहे हैं तथा 2017-18 और 2018-19 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए अपनी टीम विदर्भ का नेतृत्व कर चुके है।

    अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक बनाने के बाद भी राष्ट्रीय टीम में नहीं लिये जाने के बारे में पूछे जाने पर, फ़ैज़ ने कहा कि “टीम इंडिया में बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने भारत के लिए खेला है क्योंकि देश के लिए खेलना ही मेरा उद्देश्य रहा है। इसके साथ किसी भी चीज की तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन मैं अब भी टेस्ट टीम के लिए खेलना चाहता हूं। लेकिन मुझे निराशा भी हुई कि मैं भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सका।’’

    उन्होंने कहा कि ‘‘स्वयं क्रिकेट ही मेरी प्रेरणा है और मुझे किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलना पसंद है। यही कारण है कि ऑफ सीजन में भी, और दुर्भाग्य से इस सीजन में, मैं यूके नहीं जा सका लेकिन मैं हमेशा यूके जाता हूं और वहां प्रीमियर लीग खेलता हूं।’’

    फ़ैज ने देश के युवा क्रिकेटरों के बारे में भी बात की। फ़ैज़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय यू-19 क्रिकेट टीम के प्रियम गर्ग वास्तव में एक महान प्रतिभा हैं जो कुछ बड़ा योगदान करेंगे। शो के दौरान, क्रिकेट के मैदान की उनकी सबसे पसंदीदा यादों के बारे में पूछे जाने पर, फ़ैज़ ने कहा कि ‘‘मेरी पसंदीदा यादों में वि पल शामिल है जब मुझे मेरा इंडिया कैप मिला और जब मेरे हाथों में रणजी ट्रॉफी आयी।’’

    प्रथम श्रेणी के मैचों में 2017-18 और 2018-19 में क्रमशः 1001 और 942 रन बनाने वाले चैंपियन घरेलू क्रिकेटर फ़ैज़ फ़ज़ल ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकल ओडीआई में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया जहाँ उन्होंने अर्धशतक बनाया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Vinesh Phogat's 2026 Asian Games Dream Shattered! Meenakshi Defeats Her in Semifinals.

    विनेश फोगाट का एशियाड 2026 सपना टूटा! सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने दी मात

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading