अंडर-11 गर्ल्स की चैंपियनशिप शान्वी सिंह ने जीती, श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन लखनऊ डिस्ट्रिक्टबैडमिंटन टूर्नामेंट 2021
लखनऊ, 20 मार्च, 2021: श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 में अंडर−9 गर्ल्स का खिताब नइशा ने जीत लिया है। वहीँ अंडर−11 गर्ल्स की चैंपियनशिप शान्वी सिंह ने अपने नाम की।वहीँ अंडर−11 बालक वर्ग में क्षितिज ने माधव शंकर को 15-14, 15-8 से हराया।
गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी मेंशनिवार को खेले गए अंडर−9गर्ल्सफाइनल मैच में नइशा ने उन्नति को 14-15, 15-13, 15-7से हरा दिया। वहीँ अंडर−11 गर्ल्स के फाइनल मैच में शान्वी सिंह ने अरुणवी पाठक को 15-11, 15-12से पराजित किया। वहीँ अंडर−11 बालक वर्ग में क्षितिज ने माधव शंकर को 15-14, 15-8 से हराया।
इसके अतिरिक्त अन्य मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुक्रवार को जहां 110 मैच खेले गए थे, वहीं शनिवार को लगभग 150 मैचों का फैसला हुआ।
लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ से सम्बद्ध तीन दिवसीय जिलास्तरीय इस टूर्नामेंट को गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी ने आयोजित किया है। रविवार को टूर्नामेंट का समापनदोपहर 2 बजेहोगा और अन्य श्रेणियों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।







