15 हजार डालर आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल के फाइनल में यूकी भांबरी व साकेत ने खिताब को किया अपने नाम
लखनऊ में चल रहे 15 हजार डालर आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल और पुरुष युगल फाइनल का मैच संपन्न हुए। वहीं पुरुष एकल में भारत की साकेत मायनेनी ने ब्रिटेन के एडेन को हराया, जबकि अमेरिका के जैन खान ने यूक्रेन के एरिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष युगल के मैच में यूकी भांबरी और साकेत मायनेनी की जोड़ी ने विनायक शर्मा और विजय सुंदर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात देकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण चीफ गेस्ट श्री रंजन कुमार कमिश्नर लखनऊ एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री आनंदेश्वर पांडे ट्रेजरर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया गया।
पुरुष एकल के पहले मैच में प्रथम वरीयता प्राप्त भारत की साकेत मायनेनी ने ब्रिटेन के द्वितीय वरीयता प्राप्त एडेन को 6-3, 6-4 से से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल पुरुष एकल में अमेरिका के जैन खान ने पांचवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन के एरिक को 6-4, 6-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
इस अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल फाइनल सात मार्च प्रातः 9:30 बजे भारत के साकेत मायनेनी और अमेरिका के जैन खान के बीच खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण के लिए आरके सिंह प्रमुख सचिव परिवहन उपस्थित रहेंगे।







