एक्सीलिया में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के सितारे
लखनऊ, 13 जुलाई, 2021: एक्सीलिया स्कूल स्थित गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी में भारतीय टीम के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी टोक्यो पैरालम्पिक के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। टोक्यो में तिरंगा लहराये और हिन्दुस्तान की झोली में अधिक से अधिक पदक आये, इसके लिए खिलाड़ी सुबह से शाम तक विभिन्न सत्रों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अब तक पांच खिलाड़ी 25 अगस्त से 5 सितम्बर के बीच टोक्यो में आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर चुके हैं। जिसमें राजस्थान के कृष्णा नागर, ओडीशा के प्रमोद भगत, हरियाणा के तरुण ढिल्लन, पंजाब की पलक कोहली और गुजरात की पारुल परमार शामिल हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में एकल और युगल में पदक के लिए भारत की ओर से दावेदारी पेश करेंगे।
बता दें कि भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच गौरव खन्ना जिनकी देखरेख में इन खिलाड़ियों ने सफलता की नई इबारत लिखी है, अभी और खिलाड़ियों के चयन की बाट जोह रहे हैं। टोक्यो पैरा ओलंपिक के लिए अब तक चयनित हो चुके बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी उम्मीद है कि अभी उनके कई और साथी टोक्यो में दमखम दिखाने उतरेंगे। अपने वर्ग में विश्व में नंबर एक स्थान रखने वाले प्रमोद भगत कहते हैं अभी तो कई और खिलाड़ी टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। प्रमोद कहते हैं हमारी टीम जितनी शानदार होगी, पदक जीतने के हमारे लिए मौके उतने ही अधिक होंगे।








1 Comment
I really like your writing style, excellent info, thank you for posting :D. “I will show you fear in a handful of dust.” by T. S. Eliot.