Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप की हुई शुरूआत, पूरे प्रदेश से राजधानी में जुटे निशानेबाज

    ShagunBy ShagunSeptember 27, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    13 सौ से अधिक बच्चों ने अभ्यास किया, दिखा दिनभर उत्साह

    लखनऊ, 27 सितम्बर 2021: नादरगंज शूटिंग रेंज में सोमवार को यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में 44वीं (स्मॉल बोर) स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार मौर्य आईपीएस व विशेष अतिथि आनंदेश्वर पांडे-सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा टारगेट पर राइफल से निशाना साध कर किया गया।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह, उपाध्यक्ष साद बिन आसिफ, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र मोहन जी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। शुभारंभ के अवसर पर 50 मीटर राइफल, 50 मीटर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, एयर राइफल व एयर पिस्टल रेंज पर लगभग 1300 से अधिक बच्चों ने अभ्यास किया।

    सचिव जी एस सिंह ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों से शूटर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। किसी को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए खाना हॉस्पिटैलिटी आदि कई तरह के इंतजाम किए जा चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष तौर पर संपन्न कराने के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन की पूरी टीम भी आई हुई है, जो प्रतिदिन हो रही प्रतियोगिताओं का बारीकी से जांच कर परिणाम घोषित करेंगे। साथ ही बच्चों को शूटिंग रेंज से उनके अपने गंतव्य तक छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की भी व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने बताया कि आज शूटिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ के दिन 1300 से अधिक बच्चों ने अभ्यास किया वह एयर राइफल की एक डिटेल भी पूरी की गई। सभी प्रतियोगिताएं मंगलवार से पूरी तरह से शुरू हो जाएंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading