लखनऊ, 08 जनवरी, 2021: राज्य स्तरीय एबाकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस.की कक्षा-5 की छात्रा रिदा शेख ने चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था बे्रनोब्रेन के तत्वावधान में आनलाइन आयोजित की गई थी।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की।







