Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ‘स्त्री विर्मश’ विषय पर विद्यार्थियों ने किया कविता पाठ

    By February 13, 2020 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597

    युवाओं में लिंग असमानता की सोच परखने के लिए किया गया कविता पाठ का आयोजन

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में गुरुवार को विश्वविद्यालय की जेंडर चैंपियन कमेटी द्वारा स्वरचित कविता पाठ का आयोजन किया गया। यह कविता पाठ ‘स्त्री विमर्श’ विषय पर केंद्रित रहा। इस कविता पाठ का आयोजन युवाओं में लिंग असमानता की तर्क संगत सोच का विकास करने और उनके अंदर की सोच को परखने के लिए किया गया था।

    डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि इस स्वरचित कविता पाठ का आयोजन विद्यार्थियों में तर्कसंगत सोच का विकास करने और लिंग असमानता को वह किस रूप में देखते हैं, इसके बारे में क्या सोचते हैं और वह किस प्रकार इस असमानता को परिभाषित करते हैं, यह जानने के उद्देश्य से किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रोफेसर सुदर्शन वर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि स्त्री-विमर्श और महिला सशक्तिकरण पर कविता के माध्यम से आज जिन विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं, उससे महिला सशक्तिकरण पर युवा सोच का अंदाजा लगता है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये विद्यार्थी समाज को महिलाओं के लिए एक बेहतर स्थान बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भी एक स्वरचित कविता का पाठ किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुदर्शन वर्मा, संकाय अध्यक्ष, स्कूल फ़ॉर लीगल स्टडीज द्वारा की गई। इस अवसर पर ज्यूरी सदस्य डॉक्टर शिव शंकर यादव, डॉक्टर बलजीत श्रीवास्तव, जेंडर चैंपियन कमिटी की अध्यक्ष प्रोफेसर शिल्पी वर्मा, सदस्य डॉक्टर रचना गंगवार, डॉक्टर यू0 वी0 किरण कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के जेंडर चैंपियन्स श्री अभिषेक अग्निहोत्री, सुश्री पूर्वी राय, सुश्री रोहिणी दहिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन और संचालन डॉ0 सुभाष मिश्रा द्वारा किया गया।

    कविता पाठ में विवि के विद्यार्थियों, मुकेश कुमार, राघवेंद्र पाल, भुवन भास्कर, हिमांशी, अंबर पांडे, आशीष कुमार, शैलेश, दीपांशु, गीता, कुशाग्र, अरुण, अभिषेक, अरविंद ने अपनी लिखी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ0 नमिता जैसल ने सभी सदस्यों, विद्यार्थियों, शिक्षकों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    #बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय

    Keep Reading

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    June 3, 2026
    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading