आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति प्रान्तीय कोर ग्रुप की अहम बैठक में पारित हुए प्रस्ताव
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में पदोन्नति में आरक्षण को बहाल कराने को लेकर चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गयी जिसमेँ 3 प्रस्ताव पारित कर सभी राजनैतिक दलों से अपने-अपने घोषणा-पत्र में शामिल करने की मांग उठायी गयी। समिति ने कहा कि विधान सभाओं में जांच परख कर लें कि उनकी संवैधानिक मांगों पर किस दल का कौन सा प्रत्याशी खरा उतरेगा। इसके उपरान्त ही संघर्ष समिति समय आने पर वोट की चोट करने हेतु अपने निर्णय का खुलासा करेगी।
समिति ने आज पारित अपने 3 प्रस्तावों क्रमश: अनुसूचित जाति व जनजाति के कार्मिकों के लिये पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल कराना, वर्ष 1977 से पूर्व उ0प्र0 सरकार में पिछड़े वर्ग के कार्मिकों के लिये लागू पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल कराना और साथ उ0प्र0 सरकार के अधीन सभी आयोगों में अनुसूचित जाति व जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिये लगभग 50 प्रतिषत प्रतिनिधित्व अनिवार्य रूप से सुनिष्चित करना प्रमुख है। समिति ने कहा कि चुनाव आते ही केवल 85 बनाम 15 की बात करने से आरक्षण नहीं होगा सुरक्षित, उसके लिये कार्य योजना बतानी होगी?
इस बैठक में संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, आरपी केन, एसपी सिंह अनिल कुमार, अजय कुमार, श्यामलाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, हरिष्चन्द्र वर्मा, प्रेमचन्द्र आदि उपस्थित थे।







