लखनऊ, 29 जून, 2020: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर की शिक्षिका एवं इन्वायर्नमेन्ट कोआर्डिनेटर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि श्रीमती शालिनी को यह पुरस्कार सेन्टर फाॅर इन्वार्यनमेन्ट (सी.ई.ई.) के द्वारा प्रदान किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि शिक्षिका को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है।







