गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ तीन रंगों से खिल उठी। हर जगह राष्ट्रगान के साथ विविध रंगा रंग कार्यक्रम हुए स्कूलों में हर्षोउल्लास कार्यक्रम के साथ मिठाइयां बांटी गयी। स्कूलों में बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया।
बता दें कि देश के सबसे बड़े पर्व में एक गणतंत्र दिवस एक बड़ा पर्व है इसे बहुत ही रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया जाता है। जिसे लोग भक्ति भाव से सेलिब्रेट करते हैं।

मालूम हो कि गणतन्त्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था।
26जनवरी और 15 अगस्त दो ऐसे राष्ट्रीय दिवस हैं जिन्हें हर भारतीय खुशी और उत्साह के साथ मनाता है।


हमारी मातृभूमि भारत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन की गुलाम रही जिसके दौरान भारतीय लोग ब्रिटिश शासन द्वारा बनाये गये कानूनों को मानने के लिये मजबूर थे, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद अंतत: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली।

सन 1929 के दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ उसमें प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज सरकार 26 जनवरी 1930 तक भारत को स्वायत्तयोपनिवेश(डोमीनियन) का पद नहीं प्रदान करेगी, जिसके तहत भारत ब्रिटिश साम्राज्य में ही स्वशासित एकाई बन जाता, तो भारत अपने को पूर्णतः स्वतंत्र घोषित कर देगा।







